फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   patient discharge ursala due to don't have money

उर्सला में रुपये न मिले तो मरीज को डिस्चार्ज किया

Sun, 22 Feb 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 22 Feb 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
patient discharge ursala due to don't have money
हमीरपुर के एजाज अहमद ने उर्सला के डॉ. वीबी सिंह पर रुपये न मिलने पर इलाज न कर जबरदस्ती डिस्चार्ज करने का आरोप लगाया है। डॉ. वीबी सिंह पर हमीरपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप लगा है। शिकायत के बाद उर्सला के डायरेक्टर मेजर आर सक्सेना ने तीन डॉक्टरों की कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


डॉ. सक्सेना ने बताया कि शिकायत गंभीर है। डॉ. मान सिंह, डॉ. पीएन पारिया और डॉ. पुष्कर आनंद की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। सात दिनों के भीतर कमेटी को रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एजाज अहमद ने बताया कि वर्ष 2000 में उसके दाहिने हाथ में गोली लगी थी। उस समय हाथ काटना पड़ा था। अब पता चला कि हाथ में छर्रे हैं। उर्सला के डॉ. वीबी सिंह हर रविवार को हमीरपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। हमीरपुर में उन्हें दिखाया तो उन्होंने कई जांच कराने के बाद दस हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच हजार रुपये दे भी दिए। इसके बाद डाक्टर ने उसे उर्सला बुलाया और ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के अगले दिन क्राइम ब्रांच में तैनात उसके (एजाज) के भाई ने डॉक्टर से सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भी रुपये लेने का विरोध किया तो डॉक्टर भड़क गए और उसे तत्काल डिस्चार्ज कर दिया।

एजाज ने बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है और दूसरा डॉक्टर इलाज भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed