फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   patient dead body found out of the ward

वार्ड के बाहर मिला मरीज का शव

Sun, 29 Jan 2017 09:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
patient dead body found out of the ward
डेमो
कानपुर के एक जानेमाने अस्पताल की लापरवाही एक बार फिर सामने है। इस बार कोई छोटी-मोटी चूक नहीं बल्कि जानबूझ कर की गई गलती पकड़ी गई है इसलिए इसे नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


दरअसल दो दिन पहले कानपुर के हैलट में एक अधेड व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी आदमी का शव रविवार को टंकी वाले पार्क में मिला। 
विज्ञापन


भर्ती अधेड़ का शव रविवार सुबह टंकी वाले पार्क में कैसे पहुंचा...? यह जानने के लिए पूरी कोशिश की गई लेकिन यह गुत्थी नहीं सुलझी। मरीज वार्ड से कैसे पार्क पहुंचा, इसका पता नहीं लग सका है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सजेती पुलिस ने 27 जनवरी को बेहोशी की हालत में एक अधेड़ पुरुष को हैलट इमरजेंसी में मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ अग्रवाल की यूनिट में भर्ती कराया था। 27 को ही उसे वार्ड नंबर -11 में शिफ्ट कर दिया गया था। 28 जनवरी को होश आने पर भी वह अपना नाम और पता नहीं बता पाया।


रविवार को सुबह इमरजेंसी के पीछे स्थित पानी की टंकी के पास पार्क में उसका शव मिला। आशंका व्यक्त की गई कि रात में वार्ड से जूनियर डॉक्टरों ने उसे भगा दिया। वहीं ठंड से उसकी मौत हो गई। डॉ. सौरभ अग्रवाल ने मरीज को वार्ड से भगाने की संभावना से इनकार किया है। बताया कि होश आने पर वह वार्ड से बाहर चला जाता था। अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed