फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pathology investigation will be done in Derapur CHC, two machines worth seven lakh rupees were found

डेरापुर सीएचसी में होंगी पैथोलॉजी जांच, सात लाख रुपये की दो मशीनें मिलीं

Tue, 12 Oct 2021 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pathology investigation will be done in Derapur CHC, two machines worth seven lakh rupees were found
डेरापुर सीएचसी में रखी सीबीसी मशीन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सांसद के प्रयास से ब्लड, हार्ट, लीवर, एचआईवी सहित विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए सात लाख रुपये से अधिक कीमत की दो मशीन मिल गई है। अब गरीबों को स्वास्थ्य संबंधी जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर को इटावा सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया ने गोद लिया है। गोद लेने के बाद निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार से मौजूद सुविधाओं के संबंध में जानकारी की थी। चिकित्साधीक्षक ने अवगत कराया था कि वह पैथालाजिस्ट हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में रोगी के जांच के लिए आवश्यक मशीनें नहीं हैं। पैथालॉजी जांच बाहर से करानी पड़ती है, जो काफी महंगी पड़ती हैं। यह गरीब मरीजों के लिए मुश्किल होता है। सांसद ने जल्द मशीनें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सोमवार को अस्पताल को दो मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि सात लाख से अधिक लागत की ब्लड सेल काउंटर व बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। अब यहां ब्लड, हार्ट, लीवर, एचआईवी सहित विभिन्न जांचें हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed