फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Patel Properties, Matador, Crazy Rangers and Blue Warriors won the matches

Kanpur News: पटेल प्रॉपर्टीज, मेटाडोर, क्रेजी रेंजर्स और ब्लू वारियर्स ने जीते मैच

Mon, 17 Nov 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Patel Properties, Matador, Crazy Rangers and Blue Warriors won the matches
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को संडे क्रिकेट लीग में चार मुकाबले खेले गए। इसमें पटेल प्रॉपर्टीज, मेटाडोर, क्रेजी रेंजर्स और ब्लू वारियर्स ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आईआईटी मैदान पर खेले गए मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने 30 ओवर में तीन विकेट पर 269 रन बनाए। जावेद ने 129 रन की पारी खेली। ओम मिश्रा व रिमी ने एक-एक विकेट झटका। राइजिंग कानपुर वॉरियर्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। 27 रन अंकुश ने बनाए। गोपाल ने पांच और विकास ने तीन को आउट किया। पटेल प्रॉपर्टीज ने 197 रन से जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच मो. जावेद को चुना गया।
विज्ञापन

एचबीटीयू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में डैम चार्जर्स 30 ओवर में 179 रन बनाए। सुभाष और अभिलाष ने 39-39 रन बनाए। दिव्यांशु त्रिवेदी ने चार विकेट लिए। मेटाडोर की टीम ने 24.3 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की। सौरभ सिंह ने 55 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। आकाश श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांशु त्रिवेदी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्रू मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में नाइट स्कॉर्चर्स ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन बनाए। अविनाश ने 67 रन की पारी खेली। भरत पांडे ने दो को आउट किया। क्रेजी रेंजर्स ने 21.4 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। आयुष शुक्ला ने 58 और आयुष पाठक ने 77 रन की पारियां खेलीं। निखिल मिश्रा ने एक विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मैच आयुष पाठक को चुना गया।

कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए चौथे मैच में बीसीए लीजेंड्स ने 30 ओवर में एक विकेट पर 198 रन बनाए। स्वर टंडन ने 81 रन की पारी खेली। धर्मेंद्र ने तीन, मनिंदर सिंह ने दो को आउट किया। ब्लू वारियर्स की टीम ने 28.2 ओवर में आठ विकेट पर 198 रन बनाकर दो विकेट से मैच अपने नाम किया। त्रिभुवन दीक्षित ने 65 रन की पारी खेली। जिमी चक, सतेंद्र, राज सिंह, सुरेंद्र ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच त्रिभुवन दीक्षित को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed