PHOTOS: न बैंड-बाजा और न बाराती, ये सब देख इस शादी की खुशियों में शामिल हुए राहगीर
गोमती नगर लखनऊ के सिंधी परिवार से तालुकात रखने वाले राजकमल जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। कन्नौज सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम रेरी रामपुर निवासी एक युवती से उसकी आंखें चार हो गईं। दरसल लड़की जयपुर में रह रही अपनी बड़ी बहन के यहां आती जाती थी, वही उस इंजीनियर का भी आना जाना था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए शादी करने का फैसला लिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- छोटा भाई तो शादी के लिए तैयार हो गया लेकिन...
दो दिन पहले इंजीनियर महोदय अपनी मां बहन और भाई के साथ उस युवती के घर सौरिख थाना क्षेत्र के चपुन्ना चौकी अंतर्गत ग्राम रेरी रामपुर पहुंच गए। यहां उस युवती की मां और छोटा भाई तो शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन युवती का बड़ा भाई और उसके दो ताऊ इस फैसले के खिलाफ थे। बात बनते ना देख प्रेमी प्रेमिका अपने परिजनों के साथ सौरिख थाने पहुंचे और पूरे मामले से अवगत कराते हुए शादी की बात कही। दरसल दोनों बालिग होने के कारण पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कोर्ट मैरिज करने या फिर परिवार की सहमत से शादी करने की बात कहकर टरका दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-सिर्फ राहगीर बाराती बने...