फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passengers struggling to board the bus to reach their destination.

Kanpur News: कुर्सी छोड़ी फिर भी बसों में सीट न दिला सके अफसर

Sat, 09 Aug 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Passengers struggling to board the bus to reach their destination.
गंतव्य को जाने के लिए बस में चढ़ने की जद्दोजहद करते यात्री।  - फोटो : सीएमओ कार्यालय गेट पर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता।
इटावा। रक्षाबंधन पर तीन दिन तक रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराने के लिए शनिवार को निगम के अधिकारी कुर्सी छोड़कर सड़कों पर उतरे। इसके बाद भी समस्या का समाधान न हो सका। यात्रियों की भीड़ के सामने के बसों की संख्या कम पड़ गई। स्थिति यह रही कि कानपुर, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ, हरदोई व उरई रूट की बसों में चढ़ने के लिए जहां यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी, वहीं भीतर घुसने के बाद भी उन्हें सीट न मिल सकी। अधिकांश महिलाओं ने खड़े होकर ही सफर पूरा किया।
विज्ञापन

इस बार सरकार ने महिला के साथ एक साथी की यात्रा भी निशुल्क कर दी है। शनिवार को इसको रोडवेज बस स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा महिला-पुरुषों व बच्चों की अधिक भीड़ रही। सुबह से भीड़ देखकर आरएम और एआरएम कार्यालय छोड़कर बाहर तो निकले पर इंतजाम कराने में उनके पसीने छूट गए।
विज्ञापन


रोडवेज बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बैठने को लेकर धक्का-मुक्की का माहौल रहा। डिपो में बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने को लेकर आपाधापी मची रही। इटावा व सैफई डिपो की बसों को मिलाकर 114 बसों को संचालन किया गया था लेकिन त्योहार पर होने वाली भीड़ का अंदाजा अफसरों को न था। इसका परिणाम यह रहा कि महिलाएं बसों के अभाव में इधर-उधर भटकती देखी गईं। एआरएम मयंक कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराई जा रही है। त्योहार के चलते डिपो की सभी बसें रूट पर रहीं। दिल्ली, आगरा, कानपुर, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ, औरैया आदि मार्गों के लिए अतिरिक्त बस सेवा चलाई गई है। वहीं लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







बस स्टैंड पर भीड़ की जानकारी पर निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र सिंह आर्य एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मयंक कुमार सिंह अपने कार्यालयों से बाहर निकले। उन्होंने पूछताछ केंद्र पर यात्रियों से बात की। प्रयास किया कि सभी को जल्दी बसें मिल जाएं, लेकिन भीड़ अधिक होने से व्यवस्था पटरी पर न आ सकी। दोनों अधिकारियों ने बस में बैठी महिलाओं को गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed