फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Passengers returned from Kumbh, trains arriving late were overcrowded

Kanpur News: कुंभ से लौटे यात्री, देर से पहुंची ट्रेनों में खचाखच रही भीड़

Fri, 28 Feb 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Passengers returned from Kumbh, trains arriving late were overcrowded
रूरा (कानपुर देहात)। कुंभ से लौटने वाले यात्रियों की वजह से ट्रेनों में भीड़ अधिक रही। जनरल कोच भी खचाखच भरे रहे। इससे चढ़ने-उतरने को लेकर यात्री स्टेशनों पर मारामारी करते रहे। वहीं देर से ट्रेनों के पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर संगम में डुबकी लगाने के लिए गए लोग वापस लौटने लगे हैं। गुरुवार को कानपुर से रूरा आने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के कारण कोच खचाखच भरे रहे। जनरल, आरक्षण कोच में यात्रियों को खड़े होने की जगह नहीं मिली। कानपुर से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 8 बजकर 20 मिनट से एक घंटा 20 मिनट की देरी से 9 बजकर 40 मिनट पर स्टेशन पहुची। ट्रेन के रूरा स्टेशन पर रुकने पर चढ़ने उतरे में लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

यात्रियों को चढ़ने में धक्का मुक्की करनी पड़ी कुछ लोगों में काफी नोकझोंक होने के बाद ट्रेन में चढ़ने की जगह मिल पाई। वहीं, रद्द चल रही पैसेंजर ट्रेनों के कारण कानपुर जाने वाले यात्री भी परेशान दिखे। कानपुर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4 बजकर 20 मिनट से आधा घंटा की देरी से 4 बजकर 50 मिनट पर आई। आगरा से कानपुर व लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अठारह मिनट की देरी से 9 बजकर 45 मिनट पर आई। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार से अनुमान है कि सभी ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इससे यात्रियों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed