{"_id":"5de956888ebc3e54cf09d612","slug":"passengers-complained-to-the-railway-minister-on-twitter-about-serving-dry-kachori-in-train-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन-18 में सूखी कचौड़ी परोसने की यात्रियों ने ट्विटर पर रेल मंत्री से की थी शिकायत, लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन-18 में सूखी कचौड़ी परोसने की यात्रियों ने ट्विटर पर रेल मंत्री से की थी शिकायत, लगी रोक
Fri, 06 Dec 2019 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन 18
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) में शाम को दिए नाश्ते में सूखी कचौड़ी परोसने का मामला सामने आया है। दो दिसंबर को यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मंत्री से ट्वीट कर की थी।
इसके बाद मामला रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी पहुंचा और शाम के नाश्ते में कचौड़ी परोसने पर अग्रिम निर्देशों तक रोक लगा दी गई है। दो दिसंबर को ट्रेन-18 शाम को वाराणसी से नई दिल्ली के लिए चली थी। इस ट्रेन में शाम का जो नाश्ता परोसा गया, उसमें कचौड़ी बहुत सख्त थी।
इसकी शिकायत यात्रियों ने ट्वीट के माध्यम से रेलमंत्री से की। मामला ट्रेन-18 का था तो इसमें जांच भी जल्दी शुरू हो गई और अफसरों को सूचना देकर मामले की जानकारी मांगी गई। ट्रेन में खान-पान का जिम्मा संभालने वाली आईआरसीटीसी के पास मामला पहुंचा तो उसने ट्रेन में नाश्ता परोसने वाली ठेकेदार कंपनी से अग्रिम निर्देशों तक नाश्ते में कचौड़ी न देकर दूसरी खाद्य सामग्री देने को कहा है।