फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Party can bet on new face after Akhilesh Yadav's meeting

अखिलेश यादव से मंत्रणा के बाद नए चेहरे पर दांव लगा सकती है पार्टी

Sat, 28 Oct 2017 08:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Oct 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Party can bet on new face after Akhilesh Yadav's meeting
डेमो पिक
समाजवादी पार्टी इस बार महापौर सीट पर नया चेहरा लेकर सामने आ सकती है, कहा जा रहा है कि चार दिनों की राजनीतिक उठापटक के बीच एक गैर राजनीतिक चेहरे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन




 
Trending Videos

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लगा दी है मुहर

Party can bet on new face after Akhilesh Yadav's meeting
डेमो पिक
कानपुर। समाजवादी पार्टी इस बार महापौर सीट पर नया चेहरा लेकर सामने आ सकती है। कहा जा रहा है कि चार दिनों की राजनीतिक उठापटक के बीच इस गैर राजनीतिक चेहरे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुहर लगा दी है। लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर इस नए चेहरे को लेकर हुई मंत्रणा के बाद सपा अब कांग्रेस को भी अपने नए चेहरे को समर्थन देने की जुगत में लगी है।


सपा के इस नए चेहरे का ताल्लुक एक प्रमुख पार्टी के बड़े और चर्चित ब्राह्मण नेता के परिवार से है। पार्टी के एक विधायक के जरिये बातचीत आगे बढ़ी है, जिसे फाइनल माना जा रहा है। सपा उस स्थिति में इस चेहरे की जगह दूसरी जाति को मौका देगी, जब भाजपा भी ब्राह्मण पर ही दांव लगाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायक कहा कि पार्टी की अपनी तैयारी है

Party can bet on new face after Akhilesh Yadav's meeting
डेमो पिक
अभी तक माना जा रहा है कि भाजपा वैश्य बिरादरी से जुड़ी महिला को मैदान में उतारने का मन बना रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी महापौर पद पर अपनी जीत तय मानकर चल रही है। सपा पदाधिकारियों को लग रहा है कि जीएसटी की वजह से भाजपा सरकार के प्रति व्यापारियों में जो नाराजगी अभी भी कायम है, उसका फायदा उनकी पार्टी को मिलेगा।

इसी तरह शहर में पांच लाख से अधिक मुस्लिम मतदाताओं में से ज्यादातर वोट सपा के खाते में आएंगे। यह उम्मीद भी पार्टी के लोग पाले हुए हैं। सपा के इस नए चेहरे को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है कि पार्टी का दूसरा गुट (फजल महमूद) अब महापौर प्रत्याशी की खोज बंद कर चुका है। उसे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से सिग्नल मिल गया है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का कहना है कि पार्टी की अपनी तैयारी है। प्रत्याशी कौन होगा यह राष्ट्रीय अध्यक्ष को तय करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed