{"_id":"687d44bf365590eae70cecec","slug":"partied-with-friends-stole-auto-when-money-ran-out-kanpur-news-c-220-1-akb1007-129365-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दोस्तों के साथ की पार्टी, रुपये खत्म होने पर चोरी किया ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दोस्तों के साथ की पार्टी, रुपये खत्म होने पर चोरी किया ऑटो
Mon, 21 Jul 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
रूरा। पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के अकबरपुर रोड हसनापुर बंबा पुलिया के पास से चोरी के ऑटो समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना वाले दिन पार्टी की। रुपये खत्म होने पर ऑटो चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
रूरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने चोरी के ऑटो के साथ अकबरपुर के पुर निवासी विशाल गौतम को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक जुलाई को गांव निवासी दोस्त अमित व रूरा थानाक्षेत्र के हसनापुर निवासी श्यामजी के साथ रूरा चौराहे के पास एक दुकान में पार्टी की थी।
इसके बाद रुपये खत्म होने पर उन्होंने रूरा कस्बा के रामनगर मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी शिवम की ऑटो चोरी की।
इसके बाद डेरापुर रोड होते हुए श्यामजी के घर खड़ा कर दिया। घटना के बाद श्यामजी व अमित बाहर चले गए। जबकि वह आज ऑटो बेचने कानपुर जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।