{"_id":"5c23a0d7bdec2256c822b2f7","slug":"parents-in-law-accused-of-daughter-in-law-s-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर ने बहू पर लगाया एक आरोप, कई महीनों तक किया प्रताड़ित, इसके बाद दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-ससुर ने बहू पर लगाया एक आरोप, कई महीनों तक किया प्रताड़ित, इसके बाद दी दर्दनाक मौत
Wed, 26 Dec 2018 09:57 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा क्षेत्र के ग्राम लडैय़ापुर में जेवर चोरी का आरोप लगाते हुए विवाहिता की उसके ससुरालियों ने गला कसकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने मृतका की सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
मायकेवालों का आरोप है कि लड़ैयापुर निवासी दीक्षा (21) पत्नी धर्मेंद्र सिंह की हत्या उसके ससुरालियों ने कर दी। हत्या के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। दीक्षा की मौत की जानकारी गांव के लोगों ने बिचवानी भारत सिंह को दी। भारत सिंह ने घटना की जानकारी दीक्षा के मायकेवालों को दी।

अंगौछे से गला कसकर हत्या कर दी
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही दीक्षा के परिवारीजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना पर सीओ बिधूना, थानाध्यक्ष शशांक राजपूत, तहसीलदार बिधूना मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पूछतांछ के दौरान मृतका के मायकेवालों ने पुलिस को बताया कि दीक्षा पर उसके ससुरालियों ने जंजीर और अंगूठी चोरी करने का आरोप लगाया था।
इसी आरोप के चलते आए दिन ससुरालीजन उसे प्रताड़ित व उसके साथ मारपीट करते हुए बेइज्जत किया करते थे और इसी के चलते ही सास केशरी देवी पत्नी कामता सिंह और ससुर कामता सिंह पुत्र छुटइ सिंह ने अंगौछे से गला कसकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द ही मामला दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।