फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panki temple camp today

पनकी मंदिर में रक्तदान शिविर आज

Tue, 14 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Panki temple camp today
पनकी मंदिर में 14 जून को लगाए जा रहे ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी करते वालंटियर्स। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
कानपुर। पनकी मंदिर और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार (14 जून) को विश्व रक्तदाता दिवस पर पनकी मंदिर में रक्तदान शिविर लग रहा है। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक चलने वाले शिविर का उद्घाटन एडीएम सिटी अविनाश सिंह और सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव करेंगे। पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास खुद रक्तदान कर शिविर की शुरुआत करेंगे। फार्मासिस्ट फाउंडेशन सुबह सात बजे से भाटिया तिराहे से मंदिर के आसपास जागरूकता रैली निकालेगा।
पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने कहा कि रक्तदान से भगवान खुश होंगे क्योंकि यह जरूरतमंदों के लिए जिंदगी से कम नहीं है। एक यूनिट रक्तदान से 
चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। 
उन्होंने समाज के सभी स्वस्थ लोगों से अपील की कि वह खुद, परिवार और अन्य लोगों के साथ शिविर में आएं और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। कछुआ तालाब के प्रबंधक डीडी पाठक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान 
विज्ञापन

नहीं है।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सुनील चतुर्वेदी, अभिलेष पाल, पंकज निगम, कृष्णा शर्मा, श्रीकांत त्रिपाठी, मंजरी गुप्ता, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, अनिमेष मिश्र, राकेश श्रीवास्तव आदि शिविर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डांस कर लोगों को करेंगे जागरूक
ब्लड कनेक्ट आईआईटी और अंतराग्नि की ओर से मंगलवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर जेड स्क्वायर माल में शाम 4:30 बजे से डांस कर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाएगा। ऑन द स्पाट रक्तदान या रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन सहयोगी है।

डीएम भी करेंगे रक्तदान
डीएम कौशल राज शर्मा भी विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान करेंगे। वह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सुबह दस बजे रक्तदान करने के बाद लोगों को सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed