फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   panic spreads due to leopard come in farrukhabad

फर्रुखाबाद: आदमखोर बाघ ने दो को बनाया निशाना, फैली दहशत

Thu, 30 Mar 2017 01:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
panic spreads due to leopard come in farrukhabad
बाघ (फाइल फोटो)
फर्रुखाबाद के नवाबगंज इलाके में बाघ घुस आने से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है कि बाघ अब तक दो लोगों को अपना शिकार बना चुका है।   
विज्ञापन

अचानक हुए इस हमले से दोनों अपना बचाव नहीं कर पाए। दोनों घायल हो गए हैं। वहीं इस खबर के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

 

किसान खेतों में जाने से खौफ खा रहे हैं। सभी लोग अपने घरों में छुप गए हैं। उधर, यह खबर मिलते ही फर्रुखाबाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।


उन्होंने फौरन वन विभाग की टीम को सूचित किया है। फिलहाल, तेंदुए हमले के बाद से गायब है। 

बुधवार को नवाबगंज के सिरमौड़ा बांगर गांव में किसान मानसिंह यादव और अहिवरन सिंह अपने खेत में गेहूं की फसल काटने पहुंचे थे। इसी दौरान फसल में घात लगाकर बैठे बाघ ने मानसिंह पर हमला कर दिया है। इसके बाद बाघ ने अहिरवन सिंह को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


दोनों ने घायल होने के बाद इसकी सूचना आसपास काम कर रहे लोगों को दी। सभी फौरन खेतों को निकल भागे और पुलिस व वन विभाग को बाघ पकड़ने के लिए बुलाया।इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वन विभाग की टीम के पहुंचते ही बाघ को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed