फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pandu River Water Level Rises in Pipori Bihari Purwa, NDRF and DM Inspect Rescue Operations

कानपुर: पांडु के बढ़ते पानी से पिपोरी बिहारी पुरवा बेहाल, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा; डीएम ने लिया जायजा

Fri, 04 Sep 2026 05:12 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 04 Sep 2026 05:12 PM IST
सार

Kanpur News: पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से पिपोरी बिहारी पुरवा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का पानी गांव में पहुंचने से कई घर डूब गए हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।

विज्ञापन
Pandu River Water Level Rises in Pipori Bihari Purwa, NDRF and DM Inspect Rescue Operations
पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, कई घर डूबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

हालात को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। टीम पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ जरूरतमंद ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही है। बाढ़ की स्थिति की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी भी पिपोरी बिहारी पुरवा पहुंचे।

विज्ञापन

Pandu River Water Level Rises in Pipori Bihari Purwa, NDRF and DM Inspect Rescue Operations
पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, कई घर डूबे - फोटो : amar ujala

उन्होंने मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ चल रहे राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जलस्तर और गांव की स्थिति की जानकारी ली तथा बचाव अभियान में जुटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  पांडु नदी का पानी लगातार बढ़ने से गांव में स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pandu River Water Level Rises in Pipori Bihari Purwa, NDRF and DM Inspect Rescue Operations
पांडु नदी का जलस्तर बढ़ा, कई घर डूबे - फोटो : amar ujala

कई घरों में पानी पहुंचने के बाद ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और जरूरत के अनुसार लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से नदी और बाढ़ के पानी के आसपास न जाने की अपील की गई है। एनडीआरएफ की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत और बचाव अभियान चला रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed