फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchayat elections: Voting will take place on these dates in 13 districts, including Kanpur in central UP

पंचायत चुनाव: सेंट्रल यूपी में कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में इन तारीखों पर होगा मतदान

Fri, 26 Mar 2021 11:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Mar 2021 11:54 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव।
  • 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा चुनाव।
  • 2 मई को होगी पंचायत चुनाव के नतीजों की घोषणा।

विज्ञापन
Panchayat elections: Voting will take place on these dates in 13 districts, including Kanpur in central UP
पंचायत चुनाव - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना के मुताबिक यूपी में कुल 4 चरणों में 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं 2 मई को वोटों को गिनती होगी।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को ही यूपी सरकार ने आपत्तियां निस्तारित कर फाइनल आरक्षण सूची जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक 3 अप्रैल से पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। इसके साथ ही तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन होगा। वहीं चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहला चरण- 
15 अप्रैल को पहले चरण में कानपुर नगर, महोबा, हरदोई में मतदान होगा।

दूसरा चरण-
19 अप्रैल को दूसरे चरण में कन्नौज, इटावा, चित्रकूट, में मतदान होगा।

तीसरा चरण-
26 अप्रैल को दूसरे चरण में औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव में मतदान होगा।
 
चौथा चरण-
29 अप्रैल को चौथे चरण में बांदा में मतदान होगा।

कानपुर देहात में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिसमे ग्राम पंचायत सदस्य के 7851, ग्राम प्रधान 618, क्षेत्र पंचायत सदस्य 757, जिला पंचायत सदस्य 32 पदों के लिए चुनाव के लिए चुनाव होगा।

औरैया में 26 अप्रैल को  पंचायत चुनाव होगा। 477 ग्राम प्रधान पद 580 क्षेत्र पंचायत सदस्य 23 जिला पंचायत सदस्य और 5909 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए लोग वोट डालेंगे।

फरुर्खाबाद में 29 अप्रैल को चुनाव होगा। 594 प्रधान पद,  क्षेत्र पंचायत के 722 व जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए मतदान होगा।

कन्नौज जिले में दूसरे चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में प्रधान के 499, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 676, जिला पंचायत सदस्य के 28 व ग्राम पंचायत सदस्य के 6328 पद हैं। इन्हीं पदों के लिए मतदान होना है।

बांदा में चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा मतदान। प्रधान के 469, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 750, डीडीसी के 30 और ब्लॉक प्रमुख के 8 पदों पर होगा चुनाव।

चित्रकूट जिले में ग्राम पंचायत के चुनाव प्रदेश के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को होंगे।जिले में कुल 331 ग्राम प्रधान 17 जिला पंचायत सदस्य और 431 बीडीसी का चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed