फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchayat elections, stamp, gun and cannon will be sealed, Election Commission released the sample of ballot papers

पंचायत चुनाव में तमंचा, बंदूक और तोप पर लगेगी मुहर, निर्वाचन आयोग ने मतपत्रों का नमूना किया जारी

Sat, 27 Mar 2021 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Mar 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections, stamp, gun and cannon will be sealed, Election Commission released the sample of ballot papers
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में प्रशासन की ओर से तमंचा, बंदूक और अन्य तरह के खतरनाक अस्त्र शस्त्र भले ही जब्त कर लिए जाते हों, लेकिन इस बार का चुनाव तीर, तलवार और फरसा के अलावा तमंचा, बंदूक और तोप पर भी लड़ा जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों का नमूना जारी कर दिया है। इसमें चुनाव निशान के तौर पर इन्हें शामिल किया गया है। अब चुनावी चौपालों में चर्चा ये है कि किसी न किसी प्रत्याशी को ये निशान आवंटित होंगे।
विज्ञापन


कोई कहेगा भैया, तमंचे पर मुहर लगाना तो कोई कहेगा मुहर लगेगी बंदूक पर। इसके अलावा और भी दिलचस्प चुनाव निशान शामिल किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों के लिए 31, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 36, ग्राम प्रधान के लिए 57, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18 चुनाव निशान जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


206 अफसर देेखे चुनाव की व्यवस्था 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए जिले में 11 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और 175 असिस्टेंट रिटर्निंग अफसर (एआरओ) की ड्यूटी लगा दी गई है। 20 असिस्टेंट रिटर्निंग अफसरों को रिजर्व रखा गया है। सबसे ज्यादा बिधनू और भीतरगांव ब्लाक में क्रमश 23 और 21 एआरओ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed