फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchayat Election: Sir! I am sick, remove the name from election duty, people made strange excuses

पंचायत चुनाव: साहब! बीमार हूं, चुनाव ड्यूटी से नाम हटा दो, लोगों ने बनाए अजीब-अजीब बहाने

Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Apr 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Election: Sir! I am sick, remove the name from election duty, people made strange excuses
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
पंचायत चुनाव से ड्यूटी हटवाने वालों की लाइन लगने लगी है। सीडीओ कार्यालय में मंगलवार को दिनभर जमावड़ा लगा रहा। 100 से अधिक आवेदन आए। कुछ वास्तव में बीमार थे, तो कई बहानेबाजी कर रहे थे। किसी ने कहा कोरोना है, तो कई ने हाई बीपी, शुगर की समस्या बताई। 
विज्ञापन


कार्यालय में दोपहर 1:20 बजे एक वृद्ध प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। सीडीओ ने बैठने का इशारा किया, मगर खड़े-खड़े ही बोलने लगे कि साहब, बेटी गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका है, उसके पति को कोरोना हो गया है और एक छोटी बेटी है।
विज्ञापन


 

उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। उसकी ड्यूटी चुनाव से हटा दी जाए। सीडीओ ने प्रार्थना पत्र जमा करा लिया। इसके बाद आई एक महिला ने बताया कि वह बिधनू ब्लॉक के बुधेड़ा माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका है।

पति की चार माह पहले मृत्यु हो गई और बेटी की मानसिक स्थिति सही नहीं है। उसकी देखरेख के लिए छुट्टी पर हूं। सीडीओ ने तुरंत प्रार्थना पत्र लेकर ड्यूटी काटने का आदेश कर दिया। वहीं परिसर में पेड़ के नीचे खड़े एक बुजुर्ग बिजलीकर्मी का कहना था कि रिटायरमेंट का वक्त आ गया है। फिर भी चुनाव में ड्यूटी लगा दी। तभी पास में खड़े युवक ने तो ऊपरी पहुंच का दावा करते हुए सचिवालय तक से फोन कराने की बात कही। 

बीमार कर्मचारियों की जांच के बाद कटेगी ड्यूटी 
पंचायत चुनाव के प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी कटवाने के लिए जो कर्मचारी बीमार होने की दलील दे रहे हैं, उनकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। वास्तव में कोई कर्मचारी गंभीर रूप से बीमार है तो उसका नाम ड्यूटी लिस्ट से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed