फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   panchayat election reservation list update, unnao news

उन्नाव: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए सीटों का आरक्षण तय, सूची जारी, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 02 Mar 2021 01:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 02 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
panchayat election reservation list update, unnao news
पंचायत चुनाव

उन्नाव जनपद में इस बार 1040 ग्राम प्रधान, 12902 ग्राम पंचायत सदस्य, 1619  क्षेत्र पंचायत व 51 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होना है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद को अनारक्षित कर दिया है। प्रधानों व ब्लाक प्रमुख सीटों का भी अनंतिम आरक्षण मंगलवार को जारी कर दिया है।

विज्ञापन


आरक्षण सूची के प्रकाशन के बाद कई दावेदारों को मायूसी हाथ लगी तो कुछ के चेहरे खिल उठे। कुल 1040 सीटों में  687 एससी व बीसी वर्ग, के लिए आरक्षित की है। 351 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की गई हैं। 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के खाते में गई हैं। वहीं ब्लाक प्रमुखों की 8 सीटें रिजर्व रखी गई हैं।
विज्ञापन


इसमें 2 सीटें अनुसूचित जाति महिला, 2 अनुसूचित जाति, 2 पिछड़ा वर्ग महिला और 2 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 2 सीटें सामान्य महिला और शेष छह सीटे अनारक्षित श्रेणी में हैं। सफीपुर, बीघापुर ब्लॉक अनुसूचित जाति महिला, नवाबगंज, पुरवा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। हसनगंज, सिकंदरपुर सरोसी पिछड़ा वर्ग महिला, गंजमुरादाबाद व फतेहपुर चौरासी पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिलौली, असोहा महिलाओं के लिये रिजर्व है। सुमेरपुर, मियागंज, सिकंदरपुर करण, बांगरमऊ, बिछिया और औरास ब्लॉक प्रमुख सीट सामान्य श्रेणी में है। डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि सभी पदों की आरक्षित सूची का मंगलवार को प्रकाशन कर दिया गया है। 

एक नजर इस पर
- 2 मार्च को सभी पदों की आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया।
- 4 मार्च से 8 मार्च के बीच आपत्तियां मांगी जाएंगी।
- 10 मार्च से 12 मार्च तक आपत्तियों का होगा निस्तारण।
- 13 व 14 मार्च के बीच सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed