{"_id":"605e30478ebc3e8d047294c7","slug":"panchayat-election-dehat-news-knp62012829","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी 13 से कर सकेंगे नामांकन, 26 को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी 13 से कर सकेंगे नामांकन, 26 को मतदान
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करते जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी सिंह, एसपी केके चाधरी व सहायक ?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। तीसरे चरण में जिले के 1940 बूथों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। अधिसूचना के बाद चुनाव की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 13 से 15 अप्रैल के बीच सुबह आठ से शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 16 व 17 अप्रैल को सुबह आठ बजे से नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 18 अप्रैल को प्रत्याशी सुबह आठ से शाम तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद उसी दिन प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
डीएम ने बताया कि 26 अप्रैल को जिले के 893 मतदान केंद्रों के 1940 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दो मई को मतगणना होगी। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा, सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की आज से बिक्री शुरू
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव के लिए आज से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की जाएगी। डीएम ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री संबंधित विकासखंड के रिटर्निंग ऑफिसर करेंगे। जबकि जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री जिला पंचायत कार्यालय से होगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के बाबत आरओ अपने ब्लाक के गांवों में मुनादी भी कराएंगे। (संवाद)
22 जोन व 160 सेक्टरों में बंटा जिला
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले को 22 जोन व 160 सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम ने बताया कि झींझक ब्लाक को दो जोन व 10 सेक्टर, राजपुर को दो जोन व 13 सेक्टर, डेरापुर दो जोन व 14 सेक्टर, मैथा को तीन जोन व 17 सेक्टर, अमरौधा को दो जोन व 16 सेक्टर, मलासा को दो जोन व 19 सेक्टर, संदलपुर को दो जोन व 13 सेक्टर, सरवनखेड़ा को दो जोन व 12 सेक्टर, अकबरपुर को दो जोन व 14 सेक्टर तथा रसूलाबाद ब्लाक को तीन जोन व 32 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां पर जोनल व सेक्टर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। (संवाद)
जिले में 535 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित
कानपुर देहात। पिछले पंचायत चुनावों को देखते हुए जिले में 254 संवेदनशील, 203 अतिसंवेदनशील व 78 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि झींझक ब्लाक मेें 22 संवेदनशील, 35 अतिसंवेदनशील व चार अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित हुए हैं। वहीं, राजपुर में नौ संवेदनशील, 14 अतिसंवेदनशील व दो अतिसंवेदनशील प्लस, डेरापुर में 20-20 संवेदनशील-अतिसंवेदनशील व छह अतिसंवेदनशील प्लस, मैथा में 18 संवेदनशील, 26 अतिसंवेदनशील व 15 अतिसंवेदनशील प्लस, अमरौधा में 34 संवेदनशील, 16 अतिसंवेदनशील व छह अतिसंवेदनशील प्लस, मलासा में 43 संवेदनशील, आठ अतिसंवेदनशील व आठ अतिसंवेदनशील प्लस, संदलपुर में नौ संवेदनशील, 19 अतिसंवेदनशील व 10 अतिसंवेदनशील प्लस, सरवनखेड़ा में 28 संवेदनशील व 14 अतिसंवेदनशील, अकबरपुर में 34 संवेदनशील व 18 अतिसंवेदनशील तथा रसूलाबाद ब्लाक मेें 37 संवेदनशील, 33 अतिसंवेदनशील व 27 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। (संवाद)
ब्लाकों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी विकासखंड क्षेत्र के चिह्नित स्कूल-कालेजों की जाएगी। डीएम ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने वाले मतदान कर्मियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों की रवानगी सभी ब्लाक क्षेत्र के चिह्नित स्कूल, कालेज व महाविद्यालय से वाहनों के जरिये की जाएगी। (संवाद)
शांतिपूर्ण मतदान के लिए पांच हजार की फोर्स की मांग
कानपुर देहात। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पांच हजार सुरक्षा कर्मियों की मांग की गई है। एसपी केके चौधरी ने बताया कि जिले मेें पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के करीब दो हजार जवान हैं। मतदान के लिए पांच हजार और सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने की मांग भेजी गई है। (संवाद)
दावेदारों का भविष्य तय करेंगे 12 लाख से अधिक मतदाता
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव में जिले के 12 लाख से अधिक मतदाता दावेदारों का भविष्य तय करेंगे। शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के बाद अब गांवों में चुनावी दमखम दिखाने वाले दावेदार खुलकर सामने आने लगे हैं। पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में जिला पंचायत पंचायत सदस्य की 32, ग्राम प्रधान की 618, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 757 व ग्राम पंचायत सदस्य की 7851 सीटों के लिए 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। चुनावी समर में इस बार 1216958 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के सभी दस विकासखंडों में सबसे अधिक मतदाता रसूलाबाद 1.90 लाख व सबसे कम संदलपुर विकासखंड मेें 95844 मेें हैं। फिलहाल चुनावी डंका बजने के बाद गांवों में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और चुनावी बिसात सजने लगी है।
ब्लाकवार मतदान केंद्र, बूथ व मतदाता
विकासखंड मतदान केंद्र मतदान बूथ मतदाता
झींझक 73 174 110958
राजपुर 74 161 98711
डेरापुर 69 155 102156
मैथा 90 227 143555
अमरौधा 79 192 117771
मलासा 112 201 117334
संदलपुर 74 149 95844
सरवनखेड़ा 77 187 121447
अकबरपुर 94 190 118204
रसूलाबाद 151 304 190608
मतदान में करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
कानपुर देहात। कोविड महामारी का असर पंचायत चुनाव पर भी रहेगा। संक्रमण के प्रसार को देखते हुए मतदाताओं को मतदान केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। डीएम ने बताया कि मतदाता मास्क पहनकर ही मताधिकार का प्रयोग करने आएं। किसी कारणवश यदि मतदाता बिना मास्क लगाए बूथ पर पहुंचता है तो उसे मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान से पहले सैनिटाइज कराने की व्यवस्था भी रहेगी। (संवाद)
नहीं बदला आरक्षण, अंतिम सूची जारी
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव के आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। इससे पहले जिले से आई 1209 आपत्तियों का गठित टीम ने निस्तारण किया। आरक्षण में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तीन मार्च को 1995 की आरक्षण नीति को आधार मानते हुए अनंतिम सूची का प्रकाशन गया गया था। इसी बीच दायर की गई रिट की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से 2015 को आधार मानते हुए आरक्षण जारी करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश पर 21 मार्च को दोबारा अनंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया गया। 22 से 23 मार्च तक जिले से कुल 1209 आपत्तियां दर्ज की गईं। जिसका गुरुवार तक निस्तारण किया गया।
शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण हो गया। आरक्षण सूची में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। सीडीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिले में 7851 ग्राम पंचायत सदस्यों, 618 ग्राम पंचायत में प्रधान पद, 757 बीडीसी, 32 जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होगा। इसके लिए जिले में कुल 893 मतदान केंद्र व 1940 बूथ बनाए गए हैं।
निर्वाचन कार्मिक सेल गठन करने के निर्देश
कानपुर देहात। सीडीओ सौम्या पांडेय ने अफसरों के साथ शुक्रवार को बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्वाचन कार्मिक सेल का गठन किए जाने के निर्देश दिए। ताकि अफसरों के काम का निर्धारण हो सके। डीडीओ गोरखनाथ भट्ट को चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारियों का अंतिम डाटा तैयार करने को कहा। जिले में मेडिकल बोर्ड के गठन के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियां 31 मार्च तक पूरी करने के निर्देश दिए। (संवाद)