{"_id":"608835538ebc3ed1e9643664","slug":"panchayat-election-counting-will-be-held-at-two-places-on-may-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: दो मई को दस स्थानों पर होगी मतगणना, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही दावेदार को मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: दो मई को दस स्थानों पर होगी मतगणना, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही दावेदार को मिलेगी एंट्री
Tue, 27 Apr 2021 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:32 PM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को जिले के 10 स्थानों पर होगी। 392 मेजों पर जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्रों की गिनती की जाएगी। न्याय पंचायत वार मेजों की संख्या तय की गई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को जिले के 10 स्थानों पर होगी। 392 मेजों पर जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के मतपत्रों की गिनती की जाएगी। न्याय पंचायत वार मेजों की संख्या तय की गई है।
दावेदार और एजेंट (अभिकर्ता) की कोरोना रिपोर्ट (आरटीपीसीआर) निगेटिव होने पर ही दोनों को मतगणना स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी होगी। जिला प्रशासन ने 24 घंटे में मतगणना पूरी करने की तैयारी की है। मतगणना दो शिफ्टों में होगी।
एक शिफ्ट 12 घंटे की होगी। दो शिफ्ट में मतगणना पूरी नहीं हुई तो पहली शिफ्ट के मतगणना कर्मियों को तीसरी शिफ्ट में तैनात किया जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने मतगणना के लिए 1568 कर्मियों को लगाया है। एक मेज पर चार कर्मचारी मतों की गिनती करेंगे। 29 अप्रैल को पॉलिटेक्निक परिसर में कर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मतगणना से एक दिन पहले सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
किस मतगणना स्थल पर कितनी मेजें
ब्लॉक स्थल मेजें
सरसौल - जवाहर नवोदय विद्यालय सरसौल- 44
बिधनू - राजकीय कन्या इंटर कॉलेज- 44
शिवराजपुर - राम सहाय इंटर कॉलेज बैरी - 36
पतारा - नेहरू इंटर कॉलेज पतारा- 36
कल्याणपुर- राजकीय इंटर कॉलेज भौंती- 40
चौबेपुर- पं.राम कुमार विद्यापीठ इंटर कॉलेज चौबेपुर 36
बिल्हौर- बाबा रघुनंदन दास इंटर कॉलेज- 40
घाटमपुर- कैप्टन सुखवासी सिंह इंटर कॉलेज- 52
ककवन- डीपीएस नेहरू इंटर कॉलेज- 16
भीतरगांव- पं. बेनी सिंह भारत इंटर कॉलेज- 48