फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Panchayat election bugle sounded, voter revision campaign to start from 18th

Kanpur News: पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, 18 से शुरू मतदाता पुनरीक्षण अभियान

Tue, 15 Jul 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election bugle sounded, voter revision campaign to start from 18th
कानपुर। जिले में पंचायत चुनाव के लिए 18 जुलाई से चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए 869 बीएलओ तैनात किए गए हैं। सभी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 14 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर वोटर कार्ड बनाएंगे।
विज्ञापन



2021 में हुए पंचायत चुनाव में जिले की 590 ग्राम पंचायतों में करीब 12.53 लाख मतदाता थे। इसके लिए 826 मतदान केंद्र बनाए गए थे। अब एक बार फिर से पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों का प्रस्तावित परिसीमन शासन को भेजा जा चुका है जिसे जल्द अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है। परिसीमन के तहत वर्तमान में जिले की 590 ग्राम पंचायतों को यथावत रखा गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ तैनात रहेगा, जबकि कुछ को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन



इस तरह होगी पूरी प्रक्रिया
मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त से 22 सितंबर रहेगी। इससे मिले आवेदन की घर-घर जांच 23 से 29 सितंबर के बीच की जाएगी। सूची में बदलाव के लिए तैयार हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक जमा होगी। कंप्यूटर से पाडुंलिपि तैयार करने का काम सात अक्तूबर से 24 नवंबर के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
अनंतिम मतदाता सूची पांच दिसंबर को प्रकाशित होगी। सूची का मुआयना छह से 12 दिसंबर के बीच होगा। दावे एवं आपत्तियां छह से 12 दिसंबर तक ली जाएंगी। इसमें एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्रों के दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निस्तारण 13 से 19 दिसंबर के बीच होगा। मूल सूची में इन्हें 24 दिसंबर से आठ जनवरी के बीच शामिल किया जाएगा। लोगों के लिए अंतिम सूची 15 जनवरी को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed