{"_id":"60c772f58ebc3ebd9e334c3c","slug":"panchayat-by-election-the-candidates-who-won-in-hardoi-gave-the-confidence-of-development-said-they-will-pay-their-revenge","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव: हरदोई में जीते प्रत्याशियों ने दिया विकास का भरोसा, बोले चुकाएंगे बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव: हरदोई में जीते प्रत्याशियों ने दिया विकास का भरोसा, बोले चुकाएंगे बदला
Mon, 14 Jun 2021 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
हरदोई पंचायत उपचुनाव
- फोटो : amar ujala
पंचायत चुनाव में हरदोई के सवायजपुर में भरखनी विकास खंड में ग्राम पंचायत कन्हारी उपचुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी अनुज कुमार ने रोहित कुमार को 54 वोटों से हराकर जीत हासिल की। अनुज को 500 रोहित को 444 मत मिले। नवनिर्वाचित प्रधान को रिटर्निंग अधिकारी पवन कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा। नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा उसके भाई संजय कटियार जो कि प्रधान निर्वाचित हुए थे उनकी मौत के बाद जनता ने उन्हें अपना स्नेह दिया है।
वे विकास कार्य करा कर इसका बदला चुकाएंगे। लखनौर में प्रधान पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी को 1614 वोट मिले जबकि, अमित पांडे को 1224 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। उन्हें 390 वोटों से जीत मिली। रमेश 15 अप्रैल के चुनाव में जीते थे और उनकी बाद में मृत्यु होने से सीट रिक्त हुई थी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद किशोरी की हुई जीत
टोडरपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य मझिला प्रथम सीट पर किशोरी 468 मत पाकर विजयी घोषित हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संगीता को 104 मतों से हराया। संगीता को 364 मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे तौले राम को सिर्फ 87 मत मिले हैं। विजयी किशोरी को जीत के प्रमाणपत्र से पहले कोविड-19 का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही जीत का प्रमाण पत्र आरओ हरदयाल अहिरवार आदि ने दिया। 15 अप्रैल के चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में किशोरी के पति श्रीपाल विजयी हुए थे जिनका निधन चुनाव जीतने के 25 दिन बाद हो गया था।

60 मतों से जीतीं बीडीसी अनीता
माधौगंज में पंचायत उप चुनाव के बीडीसी के एक पद व ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 22 पदों की मतगणना शांति पूर्ण संपंन हो गई। ब्लाक मुख्यालय के सभागार में ग्राम पंचायत न्यौली सरैयां के वार्ड संख्या 62 बीडीसी पद की उम्मीदवार अनीता ने 364 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रभा को 60 मतों से शिकस्त दी।
वहीं ग्राम पंचायत करवा के वार्ड नंबर 3 से कृष्णा देवी, 7 से रामदेवी, बिराइचमऊ में मो. सद्दाम, राघौपुर के वार्ड 15 से होशराम, तेरवा कुल्ली में श्यामलाल, वार्ड 2 से राकेश सिंह, 6 से द्रोपदी, 7 से राधा, 9 से बाबू, 10 से ममता देवी, 11 से घनश्याम,12 से मनीषा देवी फत्तेपुर चौगवां के वार्ड 1 से माधुरी, मुढ़िया खेड़ा के वार्ड 6 से सर्वजीत, काजीपुर फरहतनगर वार्ड 4 से सुंदरलाल, 5 से मुमताज हुसैन, 12 से रामेंद्र, 13 से सर्वेंद कुमार, परनखा 8 से राजीव कुमार, उसरहा दो से रामबक्स, पन्योड़ा वार्ड 7 से गिरीश, 9 से योगेंद्र सिंह ने जीत दर्ज कराई। विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश कुमार शुक्ला ने प्रमाण पत्र दिया।
33 वार्डों के ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम जारी
संडीला ब्लाक के 10 ग्राम पंचायतों के 11 बूथों पर 33 वार्डों के लिये चुनाव कराए गए। अलग-अलग गांवों से 217 सदस्यों के पद खाली थे जिसमें 33 पर मतदान हुआ था। 184 निर्विरोध सदस्य हो गए थे।
जारी परिणामों में ग्राम पंचायत ककराली के वार्ड 1 सीमा, 5-रहनुमा बानो, 9-भैयालाल, 11 लक्ष्मी देवी, 12 अम्बरलाल, 15 शैलेंद्र, 2 श्रीकृष्ण, 14 खुशीराम, सरांय मारूफपुर, 3 रजनू, 4 रजनीश कुमार, 6 प्रीती, 8 अंकित, 9 पंकज, 18 विपिन कुमार , 11 रुचि, भरिगहना के वार्ड 1 राजबहादुर, 2 रामकिशोर, 3 रामविलास, 4 शिवराज, 5 कमलेश, जमकुरा के वार्ड 11 गया प्रसाद, 12 मूला, तिलोइयां कला के वार्ड 4 से रामखेलावन , 10 होरीलाल, उमरताली के वार्ड 2 शिवकुमार, 5 बब्ली, 7 जगदीश शामिल रहे।