{"_id":"60c76f658ebc3ec5a674f40c","slug":"panchayat-by-election-1668-candidates-had-tried-their-luck-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव: हरदोई में 1668 प्रत्याशियों ने आजमाई थी किस्मत, जानिए किसके सिर बंधा जीत का सेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव: हरदोई में 1668 प्रत्याशियों ने आजमाई थी किस्मत, जानिए किसके सिर बंधा जीत का सेहरा
Mon, 14 Jun 2021 08:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:34 PM IST
सार
हरदोई पंचायत उपचुनाव में चार प्रधान, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और 811 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर वोट डाले गए थे। जिसमें 1668 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। जानिए किसको मिला जीत का आशीर्वाद।
विज्ञापन
हरदोई: पंचायत उपचुनाव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले के 18 ब्लाक मुख्यालयों पर सोमवार को 39 मतगणना पार्टियों द्वारा मतगणना संपन्न कराई गई। 811 ग्राम पंचायत सदस्य, चार प्रधान व दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर विजयी प्रत्याशी घोषित किए गए। कुल 1668 प्रत्याशियों में से 817 के सिर जीत का सेहरा बंधा, जबकि 851 को हार के साथ मायूस ही मतगणना स्थलों से वापस जाना पड़ा। वहीं जीते प्रत्याशियों ने क्षेत्र में विकास कराने का भरोसा दिया है।
टिभनापुर प्रधान बनीं सीमा
सांडी के ग्राम टिभनापुर में प्रधान पद की प्रत्याशी सीमा ने 371 मत हासिल किए। वहीं दूसरे नंबर पर गुड्डू रहे। इनको सीमा ने 119 मतों से हराया। एसडीएम सवायजपुर मायाशंकर यादव की मौजूदगी में आरओ संजय श्रीवास्तव ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सीओ हरपालपुर विजेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
संडीला तहसील के बेहंदर ब्लाक के ग्राम पंचायत बहलोलपुर में विजय विक्रम सिंह को 1131 मत मिले, जबकि उनके विपक्षी रमेश को 941 मत मिले। विजय विक्रम सिंह 190 मतों से विजयी हुए। विजयी प्रधान जनपद के सबसे कम उम्र ( 21 वर्ष 07 माह) के प्रधान निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित प्रधान को संडीला तहसीलदार अंबिका चौधरी ने प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
मल्लावां में 15 सीटों पर ग्राम पंचायत सदस्य घोषित
मल्लावां में आरओ सतीश कुमार ने बताया कि मल्लावां ब्लाक की 54 में से सात ग्राम सभा की 15 सीटों पर हुए सदस्य पद के उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई। ग्राम सभा तेजीपुर के वार्ड 3 से सुंदरलाल, 13 से शिवदेबी, भगतुपुर संतपुर के वार्ड 2 से पुष्पा देबी, 13 से गणेश, विश्वेश्वरपुर के वार्ड 8 से चंद्रशेखर, अकबरपुर के वार्ड 3 से विमला देवी, 15 से सरवन, शाहपुर पवार के वार्ड 3 से रामऔतार, 4 से अजय कुमार, 6 से प्यारा, 7 से रामशंकर, 12 से राजप्यारी, औसानपुर के वार्ड 8 से सरला, 9 से संतप्रकाश, 10 से नेहा देवी ने जीत हासिल की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा।

लाटरी से कमालुद्दीन हुए विजयी
भरावन विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत डांडा में सदस्य पद के प्रत्याशी राजपाल व कमालुद्दीन को 41-41 वोट मिले। इसके बाद आरओ अनुराग मौर्या ने एक गत्ते में दो पर्चियां डालकर लाटरी करवाई। लाटरी में कमालुद्दीन को विजेता घोषित किया गया।
बारिश के कारण आधे घंटे बाद शुरू हुई मतगणना
हरियावां विकास खंड परिसर में ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना सोमवार की सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी लेकिन बारिश के कारण आधे घंटे का विलंब हुआ। एआरओ सुरेश चंद्र गुप्ता द्वारा उन्हें समझाया गया।
आए परिणामों में हरियावां में से वार्ड संख्या 6 से शिखा, 7 संत कुमार, 8 चंद्रहास, 9 श्याम चंद्र, 12 किशोरी, सरैया से वार्ड 2 जनका, 5 शिव प्यारी, जफरपुर ग्राम सभा से वार्ड 1 अशोक कुमार, 2 रेशमा देवी, 3 विमला, 5 कल्पना, 6 किरन,4 मनोहर,8 सुरेश, विजगवां ग्राम सभा से 13 सुनीता देवी, 14 सुरेश, टेनी ग्राम सभा से चुने गए सदस्य वार्ड संख्या 2 नंद किशोरी, वार्ड संख्या 5 से श्री कृष्ण, वार्ड संख्या 6 से संतोष कुमार, वार्ड संख्या 10 से माधुरी, वार्ड संख्या 11 से राम रानी चुनी गईं।