{"_id":"68c336f0e9ef3c0f0c0525e3","slug":"pancham-online-sports-knowledge-exam-on-14th-today-is-the-last-day-of-registration-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131023-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पंचम ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 14 को, पंजीकरण का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पंचम ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 14 को, पंजीकरण का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
कानपुर। क्रीड़ा भारती की ओर से पंचम ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा (स्पोर्ट्स क्विज) 2025 का आयोजन 14 सितंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष कुल चार लाख से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट kreedabharati.org पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में एक विजेता को 1,00,000 रुपये दिए जाएंगे।
दो लोगों को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50,000 रुपये, छह लोगों को तृतीय पुरस्कार में 25,000 रुपये और 11 लोगों को चौथा पुरस्कार 11,000 रुपये दिए जाएंगे। परीक्षा 14 सितंबर को ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
सुबह पांच से शाम पांच बजे तक प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी आयोजन सदस्य सौरभ श्रीवास्तव से फोन नंबर 9140428282 व आशुतोष सत्यम झा से 9140956040 पर संपर्क कर सकते हैं।