फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pakitani flag in astrologer house

‘टैक्स’ से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य ने छत पर लगाया ‘पाकिस्तानी झण्डा’

Fri, 04 Nov 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
pakitani flag in astrologer house
इलाकाई लोगों ने हरे रंग का झण्डा लहराते देखा तो हंगामा करना शुरू कर दिया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जवाहर नगर में एक हैरतअंगेज मामला सामने अाया है। यहां एक ज्याेतिषाचार्य ने हाउस अाैर वाटर टैक्स का बिल अधिक अाने पर अानाेखे तरीके से विराेध दर्ज कराया। ज्याेतिषाचार्य ने पहले ताे कई दफे इसकी शिकायत नगर निगम व जल संस्थान में की, लेकिन जब सुनवाई न हुई ताे उसने अपने घर पर पाकिस्तान का झंडा लगा लिया। लगाकर विराेध करना शुरू कर दिया।   
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य चंद्रपाल सिंह (45) के मकान पर गुरुवार की शाम इलाकाई लोगों की नजर पड़ी ताे सभी हैरान हाे गए। घर की छत पर पाक का झण्डा लहरा रहा था। लाेगाे ने इसकी जानकारी पुलिस काे दी। माैके पर पहुंची पुलिसचंद्रपाल और झंडे को लेकर थाने आ गई। इसके बाद भाजपा नेता डॉ. दिवाकर मिश्रा, सतीश गुप्ता तमाम साथियों के साथ सीसामऊ थाने पहुंच गए। मामला बढ़ा तो बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। सीओ सीसामऊ ब्र्ह्म सिंह यादव ने चंद्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अजीब सी कहानी सामने आई। सीओ ने बताया कि कुछ महीने पहले चंद्रपाल का हाउस, वाटर टैक्स सामान्य से काफी ज्यादा आ गया था। जिसे ठीक करवाने के लिए वह नगर निगम के अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सरकारी सिस्टम से हारकर उसने विरोध का अजीब तरीका खोज निकाला। उसने हरे सफेद कपड़े को आलपिन से जोड़कर पाकिस्तान का झण्डा बनाया और अपनी छत पर लगा लिया। सीओ ने बताया चंद्रपाल ने जो किया वह अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed