फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pakistan will nonplussed to see the celebration of independence

आजादी का ये जश्न देख पाकिस्तान भी हो जाएगा भौचक 

Mon, 15 Aug 2016 09:39 PM IST
हिमांशु मिश्र, कानपुर
हिमांशु मिश्र, कानपुर Updated Mon, 15 Aug 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
Pakistan will nonplussed to see the celebration of independence
मां तुझे प्रणाम रैली में बच्चों द्वारा निकाली गई खूबसूरत झाकियां

विज्ञापन
 देश के 70वें आजादी का जश्न कानपुर शहर में कुछ ऐसा मना की हजारों शहरियों का दिल बाग-बाग हो उठा। करीब 22 किलोमीटर की लंबी दूरी, भारत मां की प्रतिमा और डेढ़ सौ से अधिक खूबसूरत झाकियां निकाली गई। यह खास पेशकश थी आपके चेहते समाचार पत्र अमर उजाला की। इसमें शामिल झाकियां ऐसी थीं जिसे देख लोग झूमने को मजबूर हो जाएं। आगे देशभक्ति के बेहतरीन नग्मे बज रहे थे तो पीछे दस हजार से अधिक स्कूली बच्चों संग जिला प्रशासन, सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ताओं का कारवां था। बच्चों में कोई महात्मा गांधी तो कोई लाल बहादुर शास्त्री बना था। किसी ने चंद्रशेखर आजाद के रूप में दुश्मनों को ललकारा तो किसी ने रानी लक्ष्मी बाई बन नारी शक्ति का एहसास कराया। अपने बुलंद आवाज से भारत माता की जय बोल बच्चों ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को चेतावनी भी दे डाली। श्लोगन के जरिए बच्चों ने पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आने को कहा।  
न कोई धर्म, न कोई जाति
बच्चों ने इस रैली के जरिए दुश्मनों को यह भी संदेश दे दिया ही यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध सभी एक थे, हैं और रहेंगे। 
सौ से भी अधिक झाकियां और भव्य स्वागत 
मां तुझे प्रणाम की खूबसूरत झाकियां जहां से भी निकली लोग देखते ही रह गए। शहरभर में करीब पचास हजार से भी अधिक लोग इस बेहतरीन पल के साक्षी बनें। आर्य नगर, बेनाझाबर, हर्ष नगर, गुमटी, जरीब चैकी, सीसामउ, फूलबाग, बिरहाना रोड, घंटाघर से रैली कानपुर साउथ में पहुंची। हर एक चैराहे, गली में रैली का जोरदार स्वागत हुआ। शहर के हर व्यापारी संगठन, सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने रैली का स्वागत किया। झाकियों में शुमार बच्चों को नाश्ता, पानी कराया। कानपुर साउथ के कई हिस्सों का चक्कर काटने के बाद रैली फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

 खराब मौसम भी पड़ गया पस्त
रैली में शामिल होने के लिए लोग इतने उत्सुक थे कि उन्हें खराब मौसम भी डिगा न पाया। लोग सुबह से ही हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में रैली का हिस्सा बनने मोतीझील कैंपस पहुंच गए। फिर क्या बच्चे और क्या बूढ़े। हर वर्ग, हर समूह से लोगों का जमावड़ा लगा। देखते ही देखते मोतीझील पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए। सुबह करीब दस बजे मोतीझील कैंपस से जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, अमर उजाला कानपुर के वरिष्ठ समाचार संपादक विजय त्रिपाठी, एसएसपी शलभ माथुर, महापौर कैप्टन जगत वीर सिंह गौर और एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी व महापौर ने मोतीझील कैंपस में ही ध्वजारोहण कर सलामी भी ली। सभी ने एक स्वर में देश के लिए काम करने की प्रतिज्ञा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed