{"_id":"68b0a99c108a71554601789c","slug":"painter-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charges-filed-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131029-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: संदिग्ध हालत में पेंटर की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: संदिग्ध हालत में पेंटर की मौत, हत्या का आरोप
Fri, 29 Aug 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची निवासी एक युवक को बुधवार रात परिजन संदिग्ध हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने गृह कलेश से परेशान होकर फंदा लगाकर जान देने की बात कही है। तिलौंची निवासी हरिश्चंद्र (30) पेंटिंग का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार रात को उनको पत्नी राखी व पिता कालीचरण संदिग्ध हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मामले में गुरुवार को मृतक के पिता ने करीबियों पर साजिश के तहत हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। साथ ही मामले की शिकायत एसपी से की।
अनहोनी पर पत्नी राखी, पिता कालीचरन बिलखते रहे। मामले में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन के आरोप गलत हैं।
मृतक ने गृह कलेश के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। साथ ही उसके शरीर पर कोई भी चोट का निशान भी नहीं मिला है और न ही किसी पक्ष से कोई लिखित तहरीर दी गई है।