वायर ट्रेन पर बैठे मैकेनिक की दर्दनाक मौत, मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर हुआ हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम ठेकेदार एसकेएस कंपनी के कर्मचारियों को लेकर वायर ट्रेन मारकुंडी स्टेशन के आसपास चेकिंग कर रही थी। ट्रेन की बोगी की छत पर चढ़कर कौशांबी के बेदनपुर निवासी सोनू कुमार(22) व अन्य साथी लाइन चेक कर रहे थे। हाथ में लोहे की सामग्री लिए सोनू का हाथ अचानक ऊपर तार से छू गया। जिससे उसे करंट लगा और वह रेल पटरी पर गिर पड़ा। यह देख अन्य साथी बोगी से कूदने लगे। मारकुंडी स्टेशन मास्टर घनश्याम मिश्रा ने बताया कि रेल लाइन पर एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है लेकिन उसके साथी वायर ट्रेन से उसे सतना की ओर ले गए हैं।