{"_id":"5c1fbb6abdec22570b2fd01c","slug":"painful-accient-in-chitrakoot-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः हाईवे किनारे निर्माणाधीन पुल से गिरी कार, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसाः हाईवे किनारे निर्माणाधीन पुल से गिरी कार, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर
Sun, 23 Dec 2018 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के चित्रकूट जिले में हाईवे पर भरतकूप चौकी क्षेत्र रसिन निर्माणाधीन पुल पर बेकाबू कार पानी से भरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार 1 की मौत हो गई जबकि 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी कानपुर जनपद के निवासी है। सभी कार से चित्रकूट आ रहे थे।
रविवार की देर शाम कानपुर से चित्रकूट की ओर आ रही कार जैसे ही रसिन गांव के पास बन रहे पुल से गुजरी तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और कार बेकाबू होकर 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार सवार चारों युवक चीखपुकार करने लगे। इस बीच वहां से गुजरे अन्य राहगीरों ने पुलिस सूचना देकर कार के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

Trending Videos
कार के अंदर बुरी तरह फंसे होने के कारण एक घंटे बाद निकाला जा सका
चित्रकूट में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा टीम के साथ पहुुंचे और घायल आवास विकास कानपुर निवासी राजकिशोर पुत्र शिवशंकर, अंबेडकर नगर कानपुर निवासी छोटे पुत्र रामखिलावन व गजौली बर्रा कानपुर निवासी दिलीप गुप्ता पुत्र रामबाबू को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा।
एक यात्री गल्लामंडी कानपुर निवासी मनोज प्रजापति कार के अंदर बुरी तरह फंसे होने के कारण एक घंटे बाद निकाला जा सका। बेहद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस कार को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। सभी दोस्त चित्रकूट दर्शन करने आ रहे थे।