{"_id":"5ba79415867a557fe5101a77","slug":"painful-accident-on-express-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से कार चालक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से कार चालक की मौत, मचा कोहराम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को लग्जरी बस और कार की टक्कर में पढ़ीन दरवाजा निवासी दीपू पाल (25) की मौत हो गई। कार चालक दीपू मरीज लेकर शुक्रवार को दिल्ली गया था। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर परिवारीजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
यूपी के औरैया जिले में मोहल्ला रुहाई निवासी श्रीकृष्ण की कार मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी दीपू पाल (25) पुत्र राजू पाल चलाता है। 21 सितंबर को शहर से बुकिंग पर एक मरीज को लेकर दिल्ली छोड़ने गया था। जहां से शनिवार को वह वापस औरैया लौट रहा था। रात लगभग 12 बजे उसकी कार आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छलेसर के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंची ही थी कि वॉल्वो बस से टक्कर हो गई।

तीन माह पहले पुत्री का हुआ था जन्म
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इससे कार चालक दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर कार मालिक श्रीकृष्ण व मृतक के पिता राजू पाल भी घटना स्थल पर रवाना हो गए। इधर युवक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देर रात तक परिवारीजन युवक के शव केे आगरा से आने का इंतजार कर रहे हैं।
तीन माह पहले पुत्री का हुआ था जन्म
मृतक दीपू पाल की शादी डेढ़ साल पहले ही जालौन जिला क्षेत्र के टरकीपुर गांव में हुई थी। तीन माह पहले ही उसके घर में लक्ष्मी के रूप में पुत्री ने जन्म लिया था। इसके चलते पूरे घर में खुशियों का माहौल बना हुआ था। पति की मौत होने पर पत्नी पूजा देवी सहित मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।