फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pahalgam Attack Sadhvi Niranjan Jyoti met Shubham family Women Commission Chairperson and Panki Mahant arrived

Pahalgam Attack: शुभम के परिजनों से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, महिला आयोग अध्यक्ष और पनकी महंत भी पहुंचे

Fri, 25 Apr 2025 03:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम के परिजनों से मिलने वाले लगातार पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को  साध्वी निरंजन ज्योति, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, पनकी धाम महंत कृष्ण दास जी समेत अन्य ने परिजनों से मुलाकात की

विज्ञापन
Pahalgam Attack Sadhvi Niranjan Jyoti met Shubham family Women Commission Chairperson and Panki Mahant arrived
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए महानगर के शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचत्व में विलीन हो गया। महाराजपुर स्थित गंगा किनारे ड्योढ़ी घाट पर हुए राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शासन-प्रशासन के बड़ी अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

शुक्रवार को भी शुभम के परिजनों से मिलने वालों को तांता लगा रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान, पनकी धाम महंत कृष्ण दास जी महाराज समेत कई लोगों ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

विज्ञापन

Pahalgam Attack Sadhvi Niranjan Jyoti met Shubham family Women Commission Chairperson and Panki Mahant arrived
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : amar ujala

सरकार कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध
साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिस तरह की घटना हुई है, वो निंदनीय है। पूछ-पूछ कर हमारे लोगों को मारा गया है। देश का कोई कोना नहीं बचा, जहां के लोगों को मारा नहीं गया हो। सरकार पूरी तरह कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही परिणाम सामने होंगे।

Pahalgam Attack Sadhvi Niranjan Jyoti met Shubham family Women Commission Chairperson and Panki Mahant arrived
पनकी धाम महंत कृष्ण दास जी महाराज - फोटो : amar ujala

सिर्फ इसलिए मारा कि…वो हिंदू है
वहीं, पनकी धाम महंत कृष्ण दास जी महाराज ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान शुभम के पिता ने महंत जी से कहा कि बेटे ने 18 देशों की यात्राएं की, वहां सुरक्षित रहा और अपने देश में सिर्फ इसलिए मारा गया कि वो हिंदू है। वो फिर भी नहीं डरा था।

विज्ञापन

Pahalgam Attack Sadhvi Niranjan Jyoti met Shubham family Women Commission Chairperson and Panki Mahant arrived
महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष बबिता चौहान - फोटो : amar ujala

पहली गोली शुभम ने खाई थी
उत्तर प्रदेश महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष बबिता चौहान ने शुभम के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों ने कहा कि पहली गोली शुभम ने खाई थी, जिससे लोगों को भागने का मौका मिल गया था। वहीं, महिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। सख्त से सख्त से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed