फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Padma Shri Malini Awasthi will captivate the audience with her melodies at the Gulabbari Festival on March 8th.

Kanpur News: गुलाबबाड़ी उत्सव में आठ मार्च को पद्मश्री मालिनी अवस्थी सुरों से बांधेंगी समां

Sat, 07 Mar 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Padma Shri Malini Awasthi will captivate the audience with her melodies at the Gulabbari Festival on March 8th.
कानपुर। संगीतांजलि संस्था और इनरव्हील क्लब कानपुर मेन के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक 16वां गुलाबबाड़ी उत्सव आठ मार्च को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका और पद्मश्री सम्मानित मालिनी अवस्थी अपने सुरों से समां बांधेंगी।
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को जीटी रोड स्थित होटल में संगीतांजलि की अध्यक्ष डॉ. रोचना विश्नोई ने बताया कि गुलाबबाड़ी उत्सव की परंपरा बनारस में 1773 से चली आ रही है। कानपुर में इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। तब से यह आयोजन निरंतर भव्यता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी होली, चैती, ठुमरी और दादरा जैसी पारंपरिक लोक गायन शैलियों की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम आठ मार्च को शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि नीतू सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना पाठक रहेंगी। मौके पर डॉ. रीता वर्मा, कविता सिंह, दिवाकर निगम और ज्ञानेंद्र विश्नोई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed