फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paddy soaked at purchasing center due to unseasonal rain, weighing stopped

Kanpur News: बेमौसम बारिश से क्रय केंद्र पर भीगा धान, तौल रही ठप

Thu, 04 Jan 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy soaked at purchasing center due to unseasonal rain, weighing stopped
कानपुर देहात। कोहरे की धुंध के साथ बुधवार सुबह अचानक हुई बेमौसम बारिश से अकबरपुर क्रय केंद्र पर खुले में रखा सरकारी खरीद का धान भीग गया। हालांकि तिरपाल से बोरे ढके होने से आंशिक नुकसान का अनुमान है। इधर मौसम खराब होने से धान खरीद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद के लिए 86600 मीट्रिक टन का लक्ष्य है। 52 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर खरीदा गया धान सुरक्षित रखने के निर्देश हैं लेकिन शेड उपलब्ध नहीं होने से खुले आसमान के नीचे खरीदा गया धान एकत्र कर दिया गया है। मिलर्स को क्रय केंद्र से धान भेजने की गति धीमी है। जबकि दो दिन चालकों की हड़ताल रही। इसकी वजह से यहां से धान मिलर्स को नहीं भेजा जा सका। बुधवार सुबह मौसम गड़बड़ा गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से अकबरपुर उपमंडी स्थल क्रय केंद्र पर खुले में रखे धान की बोरियां भीग गई। तिरपाल ऊपर से तो ढका गया था लेकिन किनारों पर खुला होने से धान भीग गया। जबकि एक किसान का तौल के लिए रखी धान भरी बोरियां भी बारिश में भीग गई। इधर मौसम खराब होने की वजह से क्रय केंद्रों पर धान की तौल नहीं हुई। अकबरपुर क्रय केंद्र प्रभारी लवदीप सोनी ने बताया कि सरकारी खरीदा गया धान तिरपाल से ढका है। किनारों की तरफ बौछार से बोरियां गीली हो गई हैं। मौसम खुलने पर बोरियां सूख जाएंगी। श्रमिक लगाकर तिरपाल ठीक कराया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश की वजह से सरकारी खरीद का धान न भीगे इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। मौसम खराब होने और बारिश की वजह से क्रय केंद्रों पर धान की तौल पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed