{"_id":"6aea4656b1446820b10e3bf4","slug":"pac-varanasi-and-azamgarh-teams-reach-the-semi-finals-kanpur-news-c-362-1-ka11003-160158-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएसी वाराणसी और आजमगढ़ की टीमें सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएसी वाराणसी और आजमगढ़ की टीमें सेमीफाइनल में
विज्ञापन
कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के तत्वावधान में चार दिवसीय 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी और 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
श्यामनगर स्थित मैदान पर हुए पहले क्वार्टर फाइनल में चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज और 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। चतुर्थ वाहिनी ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। फैजान अहमद ने 91 और युवराज ने 50 रन की पारी खेली। वाराणसी की टीम ने राहुल सिंह के 30 और विजय पाटिल के 40 रनों की मदद से 19.4 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ ने 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर को एकतरफा मुकाबले में हराया। मिर्जापुर की टीम 51 रन पर सिमट गई। आजमगढ़ ने सात ओवर में तीन विकेट खोकर 52 रन बनाकर सात विकेट से मैच अपने नाम किया।