{"_id":"69ff9c9ec3a5b32a59077fc1","slug":"pac-club-reserve-bank-and-kanpur-starlets-win-matches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-147227-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएसी क्लब, रिजर्व बैंक और कानपुर स्टारलेट ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएसी क्लब, रिजर्व बैंक और कानपुर स्टारलेट ने जीते मैच
विज्ञापन
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में शनिवार को पीएसी क्लब ने ओलंपिक रजिस्टर्ड को 64 रन से और रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब ने केजीएससी को 23 रन से हराया। तीसरे मैच में कानपुर स्टारलेट ने एचबीटीयू को 164 रन से पराजित किया।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में पीएसी क्लब ने 39 ओवर में 249 रन बनाए। टीम से आदित्य पांडेय ने 77, राहुल तिवारी ने 45 और आयुष पांडेय ने 44 रन जोड़े। गेंदबाजी में गोपी कृष्णा और जेबान अंसारी ने चार-चार विकेट लिए। वहीं ओलंपिक रजिस्टर्ड की टीम 33.4 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। टीम से यश अरोरा ने 53 और गोपी कृष्णा ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में आनंद दुबे ने चार, सारंग नाथ और राहुल तिवारी ने दो-दो विकेट हासिल किए।
एससीजी मैदान पर हुए दूसरे मैच में रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब ने 17.5 ओवर में 97 रन बनाए। टीम से दीपांशु ने 25 और अमित मेहरा ने 23 रन जोड़े। गेंदबाजी में महेंद्र सिंह, रोशन सिंह, दिव्यांश और अनुपम ने दो-दो विकेट लिए। वहीं केजीएससी की पूरी टीम 29.1 ओवर में 74 रन पर आउट हो गई। महेंद्र ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। गेंदबाजी में अमित मिश्रा ने तीन, शशांक और कोमल सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
एचबीटीयू मैदान पर हुए तीसरे मैच में कानपुर स्टारलेट ने 32 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन बनाए। टीम से रजल श्रीवास्तव और श्रेयांस सिंह ने 51-51 रन और विकास सिंह ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम पाल ने दो विकेट लिए। वहीं एचबीटीयू की पूरी टीम 15.2 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। टीम से आशुतोष दुबे ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। गेंदबाजी में विकास सिंह ने पांच और देवेंद्र यादव ने दो विकेट हासिल किए।