फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PA of an officer posted in the Defence Ministry goes missing under suspicious circumstances

Kanpur News: रक्षा मंत्रालय में तैनात अफसर का पीए संदिग्ध हालात में लापता

Sat, 27 Dec 2025 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
PA of an officer posted in the Defence Ministry goes missing under suspicious circumstances
कानपुर। गुजैनी थाना क्षेत्र के तात्याटोपेनगर में रहने वाले दिल्ली रक्षा मंत्रालय में तैनात एक अफसर के पीए (पर्सनल असिस्टेंट) आकाश त्रिवेदी (25) संदिग्ध हालात में लापता हो गए। पिता राजीव कुमार त्रिवेदी ने 23 दिसंबर को गुजैनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पीड़ित पिता और मां ऊषा देवी का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई सहयोग नहीं कर रही। पुलिस से पूछने पर बार-बार आकर परेशान न करने व समय होने पर ढूंढेंगे की बात कही।
विज्ञापन

पीड़ित माता-पिता ने बताया कि बेटा आकाश दिल्ली में मंत्रालय में नौकरी कर वहीं पीजी में अभिषेक के साथ रह रहा है। नौ दिसंबर को वह ऑफिस गया। इसके बाद 10 दिसंबर से उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। इस पर वह लोग दिल्ली ऑफिस पहुंचे तो उन्हें बेटे के छुट्टी पर होने की जानकारी मिली। माता-पिता ने अपने स्तर से जानकारी की तो पता चला कि आकाश बर्रा आठ में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर 16 दिसंबर तक रहा। इसके बाद बेटा का कहीं पता नहीं चला। वह लोग गुजैनी थाने और दिल्ली के लक्ष्मीनगर थाने के कई बार चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गुजैनी कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद भी सामने आया है। मामले में शनिवार दोपहर तक सीडीआर रिपोर्ट मिल जाएगी। परिजनों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed