फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   P Seven heavy drop parachute gets green signal, Army places order worth Rs 300 crore, factory will make 200 pa

कानपुर: पी-सेवन हैवी ड्रॉप पैराशूट को हरी झंडी, सेना ने 300 करोड़ का दिया आर्डर, 200 पैराशूट बनाएगी निर्माणी

Mon, 18 Sep 2023 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

Kanpur News: ओपीएफ के महाप्रबंधक एमसी बालासुब्रमणियम ने कहा कि जीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वीके तिवारी और शीर्ष प्रबंधन के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। पी-सेवन हैवी ड्रॉप पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण और बल्क प्रोडक्शन आर्डर मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि है।

विज्ञापन
P Seven heavy drop parachute gets green signal, Army places order worth Rs 300 crore, factory will make 200 pa
पी सेवन हैवी ड्रॉप पैराशूट सिस्टम और महाप्रबंधक ओपीएफ एमसी बालासुब्रमणियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रक्षा मंत्रालय की डीपीएसयू ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) की इकाई आयुध पैराशूट निर्माणी के खाते में बड़ी उपलब्धि आई है। निर्माणी में बनने वाले पी सेवन हैवी ड्राॅप पैराशूट सिस्टम को भारतीय सेना ने गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता के मानकों पर खरा पाया है। इसके साथ ही 300 करोड़ रुपये का आर्डर भी दिया है।

विज्ञापन

इससे निर्माणी फिलहाल 200 पैराशूट तैयार करेगी। इस पैराशूट से सेना सात टन का सामान दुर्गम स्थानों पर आसानी से पहुंचा सकेगी। पैराशूट का विकास और डिजाइन एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (एडीआरडीई) आगरा ने किया है और ओपीएफ ने इसका उत्पादन किया है।
विज्ञापन

पी-7 हैवी ड्रॉप पैराशूट सिस्टम का 19 मई 2023 को आगरा स्थित मालपुरा ड्रॉपिंग जोन में भारतीय सेना ने सफल ट्रायल किया था। ट्रायल के दौरान भारतीय सेना के अधिकारियों एवं एडीआरडीई के वैज्ञानिकों ने ओपीएफ के इस उत्पाद की सराहना की थी। इस पैराशूट सिस्टम को आईएल-76 एयरक्राफ्ट के जरिये दुर्गम क्षेत्रों में उपकरणों एवं वाहनों को उतारने के उपयोग में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफल परीक्षण और बल्क प्रोडक्शन आर्डर मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि
इस पैराशूट प्रणाली में पांच मेन कैनोपीज, पांच ब्रेक शूट, दो सहायक शूट और एक एक्सट्रैक्टर पैराशूट का समूह शामिल है। ओपीएफ के महाप्रबंधक एमसी बालासुब्रमणियम ने कहा कि जीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वीके तिवारी और शीर्ष प्रबंधन के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। पी-सेवन हैवी ड्रॉप पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण और बल्क प्रोडक्शन आर्डर मिलना ऐतिहासिक उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed