फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Oxford Model School dominates the Inter-School Deadlift Championship

Kanpur News: इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल का दबदबा

Sun, 12 Oct 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Oxford Model School dominates the Inter-School Deadlift Championship
कानपुर। कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप शनिवार को विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म विद्या मंदिर में प्रारंभ हुई। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 185 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन बालक वर्ग की स्पर्धाएं हुई। इसमें ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


53 किग्रा भार वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय के यश निषाद प्रथम, एमजीएम इंटर कॉलेज के आर्यन कटियार द्वितीय और सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय के दीपक तृतीय रहे। 59 किग्रा भार वर्ग में आशा पब्लिक स्कूल के अभिषेक प्रथम, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के दानिश खान द्वितीय और शीलिंग हाउस स्कूल के ओजस सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन


66 किग्रा भार वर्ग में एमआईटी स्कूल के सरगम कटियार प्रथम, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के कृष्णा सिंह द्वितीय और सेठ मोतीलाल खेड़िया विद्यालय के अनुराग वर्मा तृतीय रहे। 74 किग्रा भार वर्ग में भगवंती एजुकेशन सेंटर के मीत कटियार प्रथम, वुडवाइन गार्डेनिया स्कूल के आदर्श गौतम द्वितीय और मां गीता महेश्वरी इंटर कॉलेज के सूरज प्रकाश सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


83 किग्रा भार वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के अरिजीत सिंह प्रथम, केएसपीएम एजुकेशन सेंटर के अविरल तिवारी द्वितीय और शीलिंग हाउस स्कूल के अक्षत निगम तृतीय रहे। 93 किग्रा भार वर्ग में पं. दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के शिवांश अवस्थी प्रथम, जय नारायण विद्या मंदिर के अंश रावत द्वितीय और स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के संयम कपूर तृतीय रहे।

105 किग्रा भार वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के अब्दुल सनी खान प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सिद्धार्थ गुप्ता द्वितीय और एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल के अविरल चतुर्वेदी तृतीय रहे। 120 किग्रा भार वर्ग में सूबेदार पब्लिक इंटर कॉलेज के धीरू सिंह परिहार प्रथम, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल के अपूर्व सिंह द्वितीय और ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल के श्रेयांश सिंह तृतीय रहे।


इससे पहले उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया, प्रधानाचार्य सुमन चंदोला, कानपुर पावर लिफ्टिंग संघ के संरक्षक विवेक मिश्रा, सचिव सौरभ गौर, उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, ओम प्रकाश, वासुदेव त्रिपाठी, गौरव जैश्वर, तपस्या गौतम, हिमांशु निगम, सौरभ कुमार, योगेंद्र कुमार, विशाल गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed