{"_id":"6352dc5c1d802c1ec76949a5","slug":"owner-locked-the-showroom-in-hardoi-due-to-non-receipt-of-rent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मालिक को नहीं मिला किराया, शोरूम में लगाया ताला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मालिक को नहीं मिला किराया, शोरूम में लगाया ताला, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 21 Oct 2022 11:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:23 PM IST
सार
शहर में लखनऊ मार्ग पर संचालित शोरूम में मालिक ने ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि मालिक तीन माह से किराया न मिलने से नाराज था। वहीं, पुलिस ने कहा है कि मामला संज्ञान में है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गेट पर लटका ताला (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई शहर में लखनऊ मार्ग पर संचालित एक कपड़े के शोरूम का किराया न मिलने से नाराज शोरूम मालिक ने शुक्रवार को कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला लगा दिया। काफी देर हंगामा होने पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर में लखनऊ मार्ग पर एक कपड़े का प्रतिष्ठित शोरूम (मॉल ) संचालित है। लोगों के मुताबिक शोरूम किराए पर चल रहा है। लाखों रुपए महीना किराया है। मालिक का करीब तीन महीने का किराया बाकी है।
विज्ञापन
शोरूम संचालक लगातार मांगने पर टरकाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह शोरूम खोलकर कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान मालिक करीब 15-20 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। उसने कर्मचारियों को बाहर निकालकर शोरूम में ताला डाल दिया। काफी देर बवाल होने पर भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ, लेकिन मालिक ताला लगाकर चले गए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।