{"_id":"611396308ebc3e7b963bed48","slug":"owner-and-director-of-the-snk-group-stayed-in-the-lockup-of-the-police-station-overnight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएनके प्रकरण: थाने में कटी रात, खूब हुई खातिरदारी, सिफारिश में लगे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएनके प्रकरण: थाने में कटी रात, खूब हुई खातिरदारी, सिफारिश में लगे रहे लोग
Wed, 11 Aug 2021 02:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:59 PM IST
सार
डीजीजीएसटीआई (डायरक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस) की टीम ने मंगलवार को ग्रुप के मालिक नवीन कुरेले और निदेशक अविनाश मोदी को गिरफ्तार किया था। देर रात कॉर्डियोलॉजी में दोनों का चेकअप कराया गया। उसके बाद काकादेव थाने लाए गए।
विज्ञापन
काकादेव थाने से कोट जाते एसएनके पान मसाला कंपनी के मालिक और निदेशक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीएसटी चोरी में गिरफ्तार किए गए एसएनके ग्रुप के मालिक और निदेशक की मंगलवार रात काकादेव थाने में कटी। हालांकि थाने में उनको किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। हर सुविधा वहां मुहैया कराई गई। यहां तक कि वह पुलिस अफसरों के सामने कुर्सी पर बैठे आराम फरमाते रहे।
विज्ञापन
ऐसा नहीं लगा कि वह दोनों करोड़ों की चोरी के आरोपी हैं। रात भर शहर के कई नामचीन लोग उनको बचाने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन वह नाकाम रहे। डीजीजीएसटीआई (डायरक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस) की टीम ने मंगलवार को ग्रुप के मालिक नवीन कुरेले और निदेशक अविनाश मोदी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
देर रात कॉर्डियोलॉजी में दोनों का चेकअप कराया गया। उसके बाद काकादेव थाने लाए गए। यहां पर पुलिस की अभिरक्षा में दोनों को रखा गया। रातभर दोनों थाने में बैठे रहे। उनके करीबी, रिश्तेदार और कई नामचीन लोगों का रातभर थाने आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
खाने से लेकर हर सुविधा मुहैया कराई गई। हवालात के बजाए मुंशियाने में बैठे रहे। काफी समय तक तो महिला हेल्प डेस्क के रूम में दोनों बैठे रहे। कुल मिलाकर दोनों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव इंतजाम थाने में किए गए।
पैरवी में लगे रहे, सौदा करने को थे तैयार
जब से टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी तभी से तमाम लोग उनकी पैरवी में जुट गए थे। एक सूत्र ने बताया कि आरोपियों से संबंधित कुछ लोग लाखों, करोड़ों का सौदा करने को तैयार थे। बस उनकी मांग थी कि किसी तरह से दोनों को छोड़ दिया जाए। रातभर भरपूर कोशिश हुई। यहां तक कि पुलिस से सेटिंग करने का भी प्रयास किया गया। मगर इसमें पुलिस की किसी भी तरह की भूमिका नहीं थी। पुलिस केवल दोनों को ट्रांजिट रिमांड बनने तक सुरक्षा में रखे हुए थी।
थाने में हुई लिखापढ़ी
बुधवार को कमिश्नरी पुलिस ने इस बारे में बयान जारी किया। जिसमें बताया गया कि एसएनके ग्रुप के मालिक व निदेशक को वस्तु एवं सेवा कर इंटेलीजेंस की टीम ने जीएसटी चोरी में गिरफ्तार किया था। इस संबंध में काकादेव थाने में तस्करा डाला गया है। बाकी की कार्रवाई डीजीजीएसटीआई की टीम कर रही है।