{"_id":"61827eb0fdf0de113247a20d","slug":"owaisi-focus-on-three-seats-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: इन तीन विधानसभा सीटों पर ओवैसी का फोकस, प्रत्याशी उतारने की है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: इन तीन विधानसभा सीटों पर ओवैसी का फोकस, प्रत्याशी उतारने की है तैयारी
Wed, 03 Nov 2021 05:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:51 PM IST
सार
दिसंबर तक एक बार फिर से ओवैसी कानपुर आ सकते हैं। कानपुर की तीन सीटों पर एआईएमआईएम का विशेष फोकस है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) शहर की आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तलाश रही है। छावनी विधानसभा पर पार्टी का विशेष फोकस है।
खास बात यह है कि इन सीटों से कांग्रेस और सपा के विधायक हैं। इस संबंध में मंगलवार को शहर आए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मंथन किया। बैठक में तय किया गया है कि सबसे पहले पार्टी छावनी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी उतारेगी।
अभी तक जो नाम इस सीट के लिए पार्टी ने तय किया है, उसमें माफिया अतीक अहमद या उसकी पत्नी शामिल है। कहा जा रहा है कि यदि अतीक या उसकी पत्नी ने प्रयागराज की सीट को चुना तो यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही मैदान में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वह राष्ट्रीय उलमा काउंसिल से एक बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। वर्ष-1994 में वह ओवैसी के साथ आ गए। इसके अलावा सीसामऊ सीट से पार्टी के टिकट पर अभी तक एक व्यक्ति ने दावेदारी की है, जबकि आर्यनगर से पांच आवेदन आ चुके हैं।
बताया जा रहा है कि दिसंबर तक एक बार फिर से ओवैसी कानपुर आ सकते हैं। तब तक उनकी पार्टी का दूसरे दलों से गठबंधन भी हो जाएगा। महानगर की बाकी सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक न होने से पार्टी ने सिर्फ इन्हीं तीन पर फोकस किया है।