फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Overloaded truck trampled student in Fatehpur, angry villagers jammed the highway

Fatehpur Accident: ओवरलोड ट्रक ने छात्रा को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

Fri, 23 Sep 2022 03:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Sep 2022 03:47 PM IST
सार

बहुआ थाना क्षेत्र में कॉलेज जा रही एक छात्रा को मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। वहीं, आक्रोशित भीड़ से खलासी को बचाने में दरोगा और सिपाही पिट गए।

विज्ञापन
Overloaded truck trampled student in Fatehpur, angry villagers jammed the highway
क्षतिग्रस्त बाइकें और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ थाना क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने शुक्रवार सुबह कॉलेज जा रही छात्रा को रौंद डाला। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग निकला और खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। खलासी जान बचाकर चौकी पहुंचा, तो लोगों ने पुलिस चौकी से घसीट कर खलासी को पीटा।

विज्ञापन

इस दौरान चौकी में तोड़फोड़ भी की गई और बीच बचाव में चौकी इंचार्ज सहित सिपाही पिट गए। चालक को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीण तीन घंटे तक जाम लगाए रहे। एसडीएम, सीओ के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी राजकुमार रैदास की पुत्री अनुराधा देवी (14) बहुआ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। सुबह करीब सात बजे कॉलेज जाने के दौरान बहुआ चौराहा पार करते समय छात्रा को बांदा की ओर से आए मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने कुचल दिया। छात्रा साइकिल समेत ट्रक के नीचे फंस गई और 10 मीटर घिसटती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बेकाबू ट्रक चौकी के सामने खड़ी 10 बाइकों पर चढ़ता चला गया। ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने खलासी को पकड़ लिया।  हादसे की सूचना पर सुजानपुर गांव से परिजन और सैकड़ों ग्रामीण पहुंच। ग्रामीणों ने पुलिस को छात्रा का शव उठाने से रोक दिया।

पकड़े गए खलासी जितेंद्र कुमार (25) पुत्र रामबहादुर निवासी रावविया चौराहा थाना कुड़वार, जिला सुल्तानपुर को पुलिस से सामने लाने की बात कही। तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकी पर हमला बोल दिया। चौकी में तोड़फोड़ कर खलासी को घसीट लाए। कई थानों को फोर्स पहुंचा। घायल खलासी को पुलिस ने किसी तरह बचाया।  बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया। हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल और फिर कानपुर हैलट रेफर किया गया।

ग्रामीणों ने बांदा-टांडा हाईवे पर चालक को पकड़ने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। ट्रक मालिक को भी बुलाने की मांग की। एसडीएम अवधेश निगम, सीओ जाफरगंज अनिल कुमार,सीओ थरियांव डीसी मिश्रा, एक प्लाटून पीएसी पहुंची। एसडीएम ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। किसी समझाकर किसी तरह 11 बजे जाम खुलवाया। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed