फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Overloaded Dumper Fined Over Rs 2 Lakh in Auraiya Bela During Joint Enforcement Drive

Auraiya: खनन विभाग और पुलिस का संयुक्त छापा, बेला में ओवरलोड डंपर सीज; चालकों में मचा हड़कंप

Tue, 12 May 2026 02:01 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 12 May 2026 02:01 PM IST
सार

Auraiya News: जिले के बेला क्षेत्र में प्रशासन ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। खनन विभाग, बेला पुलिस और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई विशेष चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड डंपर को पकड़ा गया, जिस पर दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
Overloaded Dumper Fined Over Rs 2 Lakh in Auraiya Bela During Joint Enforcement Drive
पुलिस कार्यवाही में सीज डंपर - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

औरैया जिले के बेला क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए एक डंपर पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। नियमों को दरकिनार कर सड़क पर दौड़ रहे एक डंपर पर दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

70 टन ज्यादा था भार

चेकिंग के दौरान जब टीम ने एक संदिग्ध डंपर को रोककर उसका वजन कराया, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। डंपर में निर्धारित क्षमता से करीब 70 टन अधिक भार लदा हुआ था। इतनी भारी मात्रा में ओवरलोडिंग न केवल सड़क को नुकसान पहुंचा रही थी, बल्कि गंभीर सड़क हादसे को भी न्यौता दे रही थी। मौके पर ही आरटीओ विभाग ने वाहन के दस्तावेजों की जांच की और भार मानकों के उल्लंघन पर भारी-भरकम चालान काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त टीम का 'हल्ला बोल'

प्रशासन की इस कार्रवाई का नेतृत्व खनन अधिकारी विशिष्ट कुमार यादव और बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने किया। आरटीओ विभाग की टीम और पुलिस बल ने मिलकर बेला के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की। जैसे ही इस भारी जुर्माने की खबर फैली, क्षेत्र में ओवरलोडिंग कर रहे अन्य वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन चालक अपने डंपर रास्तों में ही छोड़कर भागते नजर आए।

विज्ञापन

अधिकारियों की चेतावनी: जारी रहेगा अभियान

खनन अधिकारी विशिष्ट कुमार यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों और खनन मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बेला थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि सड़कों की सुरक्षा और हादसों को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed