फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   overbridge

रूरा में मिनी अंडरपास के लिए सात हजार हस्ताक्षर

Thu, 25 Feb 2021 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
overbridge
मिनी अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर अभियान में हस्ताक्षर करती छात्राएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रूरा कस्बे में मिनी अंडरपास की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान से लगातार लोग जुड़ रहे हैं। इसी कम में तीसरे दिन बुधवार को हस्ताक्षर का आंकड़ा सात हजार के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

रूरा कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। लगभग एक किमी लंबाई में ओवर ब्रिज बनने और दीवार खड़ी होने से दो भागों में कस्बे में बंटने को लेकर लोग वैकल्पिक मिनी अंडरपास की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में एक तरफ स्कूल व दूसरी तरफ व्यापारिक प्रतिष्ठान, अस्पताल व थाना आदि है। संयोजक देवेंद्र सिंह ने हस्ताक्षर अभियान की मुहिम की शुरुआत सोमवार से की थी। पहले दिन 4820 लोगों ने मिनी अंडरपास बनाने के सर्मथन में हस्ताक्षर किए थे। तीसरे दिन बुधवार को स्कूल व कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ओमप्रकाश शर्मा डिग्री कॉलेज, आरपीएस इंटर कॉलेज व सीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मिनी अंडरपास निर्माण का समर्थन किया। अब सात हजार से अधिक हस्ताक्षर हो गए हैं। दस हजार हस्ताक्षर होने पर हस्ताक्षरों समेत ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपा जाएगा। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक ओमर, महामंत्री श्याम द्विवेदी, नाहर सिंह, जगमोहन सिंह, गोपी सिंह, तेजेंद्र, सोनू सिद्दीकी, अजय कुमार, विजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed