{"_id":"69261a136a2378a63d01d9c9","slug":"over-8000-students-took-the-campus-odd-semester-exams-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1339907-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी कैंपस की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी कैंपस की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित विभिन्न विषयों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हुईं। पहले दिन पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर के 5697 छात्र-छात्राओं ने 121 विषयों की परीक्षाएं दीं।
वहीं दूसरी पाली में पांचवें सेमेस्टर के 2773 छात्र-छात्राओं ने 48 विषयों की परीक्षाएं दीं। कुल 50 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कारणों से परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए दूसरे विभागों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है।
केंद्रों का डीन एकेडमिक, परीक्षा प्रभारी और वरिष्ठ प्रोफेसर्स ने औचक निरीक्षण किया। परीक्षा परिसर के 19 विभागों में हुई।