फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Over 6600 applications received for 801 Anganwadi Assistant posts

Kanpur News: आंगनबाड़ी सहायिका के 801 पदों के लिए आए 6600 से अधिक आवेदन

Thu, 15 Jan 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Over 6600 applications received for 801 Anganwadi Assistant posts
कानपुर। आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया में इस बार तकनीकी प्रणाली का उपयोग करते हुए कागजों का सत्यापन किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद अब सहायिकाओं के चयन में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को शामिल किया गया है। जिले में 801 रिक्त पदों के लिए 6626 आवेदन आए हैं, जिनकी जांच डिजिटल व एआई आधारित सिस्टम से की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2132 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक कार्यकर्ता और एक सहायिका की तैनाती का नियम है लेकिन लंबे समय से 801 पद खाली थे। इन्हें भरने के लिए सितंबर 2025 में आवेदन मांगे गए थे। शुरुआत में कम आवेदन आने के कारण विभाग को दो बार अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी, जिसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए इस बार आवेदनों की जांच एआई सिस्टम से कराई जा रही है। चयनित सहायिकाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। विभाग का लक्ष्य है कि एक माह के भीतर पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा ने बताया कि सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित है। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदकों के शैक्षिक, निवास, आय प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का डिजिटल मिलान किया जा रहा है। मेरिट तैयार करते समय इंटर, स्नातक और परास्नातक के अंकों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed