{"_id":"61c7757c4335ac7bff3c1c49","slug":"outbreak-of-fog-with-cold-wave-speed-of-vehicles-slowed-down-three-died-due-to-cold-akbarpur-news-knp671708880","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, ठंड लगने से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर के साथ कोहरे का प्रकोप, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, ठंड लगने से तीन की मौत
विज्ञापन
कानपुर झांसी हाईवे पर नबीपुर के पास कोहरे के कारण लाइट जला कर चलते वाहन चालक। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अचानक बिगड़े मौसम के मिजाज ने शनिवार की सुबह लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। शीतलहर के बीच बढ़े कोहरे से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। वहीं ठंड से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई।
जिले में पिछले कई दिनों से चार से छह डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान चल रहा है। शीतलहर के प्रकोप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। शनिवार से कोहरे ने भी दस्तक दे दी। सुबह कोहरे की मोटी चादर तनी होने से दृश्यता काफी कम रही। हालात ऐसे रहे कि सड़क पर करीब 15 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
ऐसे में वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके और चालक हेडलाइट जलाकर जाते देखे गए। हालांकि नौ बजे के आसपास कोहरे का असर कम हुआ। जिसके बाद वाहन फर्राटा भर सके। वहीं दोपहर में गुनगुनी धूप से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
उधर, ठंड से रूरा कस्बा के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी भाग्यवती (46) की शुक्रवार की रात हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में भाग्यवती की मौत हो गई।
वहीं ठंड लगने के बाद शास्त्री नगर निवासी चंदावती (70) की हालत बिगड़ने पर पुत्र विनोद शुक्रवार शाम को जिला अस्पताल ले गए। जहां ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह राजपुर क्षेत्र के जल्लापुर निवासी अनवार खान (50) को ठंड लगने के बाद सीने में तेज दर्द होने से हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कार्डियोलॉजी कानपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।