{"_id":"33eeb626f0bb0af0f299f9c1f2c404ef","slug":"out-of-seasion-vegetable-fruit-are-cause-of-serious-illness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसमी सब्जी-फलों से गंभीर बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसमी सब्जी-फलों से गंभीर बीमारी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 27 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में गोभी, सर्दी में आम...वाह-वाह क्या बात है ! अब तो बेमौसमी सब्जियों और फलों का मिलना आम बात है लेकिन जरा सावधान रहिए क्योंकि बेमौसमी सब्जियों और फलों को खाने से ए-प्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे रोगी लगातार बढ़ रहे हैं।
केजीएमयू लखनऊ की ओपीडी में ए-प्लास्टिक एनीमिया का औसतन रोजाना एक नया मरीज पहुंच रहा है। यह जानकारी केजीएमयू के हेमेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एके त्रिपाठी ने दी। रविवार से शुरू हुए आईएमए कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स (सीजीपी) के रिफ्रेशर कोर्स में ‘ओवर ब्यू ऑफ प्लेटलेट्स डिसआर्डर्स’ विषय पर व्याख्यान देते हुए डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि गैर जरूरी दवाओं के सेवन से भी यह बीमारी हो जाती है।
उन्होंने कहा कि ब्लड में प्लेटलेट्स समेत विभिन्न जांचें अत्याधुनिक मशीनों से होती हैं, पर इन मशीनों की रिपोर्ट हमेशा सही नहीं आती है। इसकी वजह सैंपल लेने के गलत तरीके , उसे रखने और आधे घंटे से भी ज्यादा समय बाद जांच करना है। प्लेटलेट्स की जांच सैंपल लेने के आधे घंटे के भीतर कर लेनी चाहिए।