{"_id":"6113ecf68ebc3e795061cc30","slug":"other-kanpur-news-knp6456375106","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में निकलीं 20-20 किलो की तलवारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में निकलीं 20-20 किलो की तलवारें
विज्ञापन
उन्नाव में खेत में निकली तलवार। संवाद
- फोटो : UNNAO
मौरावां। चिलौली गांव में सईं नदी के पास स्थित में खेत को समतल करने के दौरान 20-20 किलो की तीन तलवारें निकलीं। खेत मालिक का मेट तीनों तलवारों को थाने में जमा कराने की बात कहते हुए कार में रखकर ले गया। बाद में खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस उसकी खोज में जुटी है। एसडीएम ने शुक्रवार सुबह मौके पर राजस्व टीम भेज कर जांच कराने की बात कही है।
चिचौली गांव निवासी इंद्र बहादुर सिंह व रामनारायण सिंह ने छह महीने पहले अपनी सात बीघा जमीन लखनऊ दुबग्गा निवासी सिंचाई विभाग में अधिकारी अनिरुद्ध वर्मा को बेची थी। खरीदार एक सप्ताह से भूमि का ट्रैक्टर से समतलीकरण करा रहा था। बुधवार दोपहर मिट्टी में गहराई में दबी वर्षों पुरानी तीन तलवारें निकलीं। ट्रैक्टर चालक ने इसकी जानकारी भूमि मालिक के मेट सोनू को दी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने तलवार के फोटो भी खींचे। भीड़ बढ़ते देख सोनू ने तलवारों को अपनी कार में रखा और थाने जाने की बात कहकर चला गया। ग्रामीणों के अनुसार तलवारें सैकड़ों साल पुरानी हैं। इनका वजन 20-20 किलो है। उनका मानना है कि यहां खुदाई कराई जाए तो काफी मात्रा में शस्त्र मिल सकते हैं।
मौरावां थाना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा ने बताया कि अभी तक खेत विक्रेता या क्रेता ने लिखित सूचना नहीं दी है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के आधार पर जानकारी कराई गई लेकिन कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। जांच कराई जा रही है। भूमि विक्रेता के माध्यम से क्रेता व उसका काम देख रहे मेट का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सीमा के पति जगदीश प्रसाद ने बताया कि खेत चालीस साल पहले तक घना बाग हुआ करता था। यह स्थान काफी ऊंचा-नीचा है। इसका समतलीकरण कराया जा रहा था। सई नदी के किनारे होने से हो सकता है। किसी ने वहां यह तलवारें छिपा दी हों।
मीडिया के माध्यम से खेत में तलवारें निकलने की जानकारी मिली है। गुरुवार को राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर दिखवाया जाएगा। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश प्रसाद चौरसिया, एसडीएम पुरवा