फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   other

भाकियू पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक

Sat, 26 Sep 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
other
कृषि विधेयक के विरोध में प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। किसान विधायक के विरोध में शुक्रवार को भाकियू ने जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। रोकने पर पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। बाद में पूर्व बाईपास पर सभा कर भाकियू जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम चौहान, जिला उपाध्यक्ष इरशाद अली, जिला सचिव साजिद हुसैन, ब्लॉक सचिव बृजेश कुमार, तहसील अध्यक्ष जगमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता सुबह मिलिट्री ग्राउंड पहुंचे। यहां से जुलूस के रूप में पूर्वी बाईपास पर जीटी रोड की ओर चल दिए। जीटी रोड पर जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम सदर गौरव शुक्ला, सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह और कोतवाल राजा दिनेश सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कस्बे में सब्जी मंडी के पास प्रदर्शनकारियों को उन्हें रोक लिया। इस पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर पूर्वी बाईपास भेज दिया। वहां सभा में जिला अध्यक्ष ने विधेयक वापस लेने और सभी कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की। नाली, चकरोड, चरागाह से अतिक्रमण हटाने, हाईवे में अधिकृत भूमि का वाजिब मुआवजे की मांग भी की। करीब घंटे प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कन्नौज। सपाइयों ने भी सदर विधायक अनिल दोहरे की अगुवाई में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरिराम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकारों पर किसान व मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया गया है। सदर विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों व श्रमिकों के हक को छीन रही है। छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिह दोहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि संजू कटियार, सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, पूर्व जिला महासचिव संजय दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष कलीम खां, पूर्व कोषाध्यक्ष कैश खान, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, राजेश पाल, कुक्कू चौहान और नाजिम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed